मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं,कि मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के कार्यक्रम के अनुसार आदर्श आचार संहिता प्रभावशाली हैं। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए। दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय निर्वाचन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है। कि आदर्श आचार संहिता के चलते प्रति मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित रहेगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि कोरोना संक्रमित महिला का नागपुर से इलाज चल रहा है। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर संक्रमित महिला के परिवार के साथ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सोमवार को सभी सात लोगों के स्वास सैपल ली गई है। परिवार के किसी भी सदस्य को कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई पड़े हैं। वहीं मंगलवार को इन सभी की मेडिकल कॉलेज लैब में जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी ।वहीं प्रशासन द्वारा सोमवार सौसर को वार्ड नंबर 15 को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी बता रहे हैं कि, जल स्तर बढाने युवतियों ने बनाया बोरी बंधान* खुमकाल:- जल ही जीवन हैं जल को बचाने का जतन प्रत्येक व्यक्ति, समाज, समुदाय,संस्था को करना चाहिए।बरसात के बाद गांव के नदी नालों मे पानी बहता है अगर उसे हम सभी मिलकर श्रृमदान के माध्यम से रोका जाए तो जल स्तर बढ सकता है तथा आसपास के उपजाऊ जमीन में फसलों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हों सकता है। यह बात म प्र जन अभियान परिषद जामई जिला छिंदवाड़ा के विकास खंड समन्वयक संजय बामने के द्वारा ग्राम मदनी खुमकाल मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा।आपने कहा कि मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम से पास आउट सुश्री सविता धुर्वे के नेतृत्व में गांव की युवतियों, महिलाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा एक सौ दस बोरियों से ग्राम स्थित नदी पर श्रृमदान करते हुए पांच घंटों में विशाल बोरी बंधान करते हुए लोगों के सामने मिशाल कायम की गई।अगर कोई भी कार्य को करने के लिए जुनून और जज्बा हो तो कोई भी कार्य करना असंभव नहीं होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि प्रस्फुटन समिति के सदस्यों तथा सविता धुर्वे के द्वारा बोरी बंधान करने के लिए, बोरियों का संग्रहण करने के लिए सभी के द्वारा ग्राम मेें पंचायत में, निर्माण कार्य वाले स्थान पर संपर्क करते हुए बोरियों को एकत्रित कर सहयोग करने वाले लोगों को कार्य करने के पश्चात धन्यवाद दिया गया।और निंरतर ऐसे सहयोग करने के लिए निवेदन किया गया। उक्त कार्य में सरवती धुर्वे,संतु धुर्वे, मनिया धुर्वे, ललिता धुर्वे, ज्योति धुर्वे,मंगलवती धुर्वे, श्यामकली वटटी,सुमित्रा धुर्वे, शीला धुर्वे,मानवती धुर्वे,जगन वटटी आदि का विशेष सहयोग रहा है। इसी तरह चयनित आदर्श ग्रामो मे प्रस्फुटन समितियों,कोरोना वालेंटियर्स अपने अपने स्तर पर जनसहयोग एवं श्रृृमदान से बोरी बंधान व अन्य कार्य कर रही हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं। 4 दिसंबर को जारी हुई अधिसूचना से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इसे लगाया गया है। इसके बाद जिन पंचायतों क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया होना है। वहां धारा 144 रहेगी ।इसी प्रकार शस्त्र लाइसेंसो का भी सस्पेंड कर दिया गया है । जिला कलेक्टर जिला एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 शक्तियों का प्रयोग करते हुए छिंदवाड़ा जिले की समस्त त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में यह धारा लागू रहेगी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर की एक महिला कोरोना संक्रमण के चपेट मे आई है। दरअसल नागपुर से लौट सौंसर की एक महिला कोकोरोना संक्रमित आई है ।रविवार को आर्टिफिशियल की रिपोर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संक्रमित महिला को इलाज के लिए परिजनों ने नागपुर ले गए। अच्छी बात यह है, कि महिला को कोरोना वैक्सीन के दोनों लोग लग चुके हैं। महिला को मामूली बुखार व सर्दी- खांसी के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

15 में से 13 जीवित 2 गौवंश की मौत। पुलिस ने किया जप्त

जिले में विदेश यात्रा से लौटे है 13 लोग। लगातार संक्रमण के खतरे से शासन है अलर्ट।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रत्येक दिन के प्राणायाम में आज का प्राणायाम मंण्डूक आसन से शुगर व अन्य रोगों को किस तरीके से रोका जा सकता है। और अपने शरीर को किस तरीके से लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं,कि इन दिनों अमरवाड़ा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं प्रशासन इस ओर ध्यान दें और इन चोरों पर लगाम लगाई जाए।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि स्थानीय प्रशासन इन दिनों कोविड-19 लाइन का पालन करने हेतु आम नागरिकों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही अनेक तरीकों से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ।साथ ही सभी दुकान संचालकों को भी 2 गज की दूरी व गोले बनाने की समझाइश दी जा रही है ।