मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर की एक महिला कोरोना संक्रमण के चपेट मे आई है। दरअसल नागपुर से लौट सौंसर की एक महिला कोकोरोना संक्रमित आई है ।रविवार को आर्टिफिशियल की रिपोर्ट जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संक्रमित महिला को इलाज के लिए परिजनों ने नागपुर ले गए। अच्छी बात यह है, कि महिला को कोरोना वैक्सीन के दोनों लोग लग चुके हैं। महिला को मामूली बुखार व सर्दी- खांसी के अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।