देश के लिए अपूर्णीय क्षति
दिमाग चुस्त दुरुस्त रहेगा।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अम्बाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने ग्रामीण आदिवासी विकास संस्थान की सराहना की है। जिस तरीके से संस्थान द्वारा विकलांग लोगों के लिए जो प्रयास कार्य किए गए हैं ।इसको लेकर बीते दिनों देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कृत प्रदान किया गया था। और इसी को लेकर जिला कलेक्टर ने ग्रामीण आदिवासी विकास संस्थान की सराहना की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शासकीय विद्यालय में स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा बाल विवाह विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 17 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कृत भी किए गए।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे बता रहे हैं ,कि छिंदवाड़ा जिले के छात्र छात्राओं को जिले के सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिले के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि जिला के अपर कलेक्टर को भूमि आवंटन का अधिकार है इसमें उन्होंने भूमि आवंटन के साथ अन्य प्रकरण का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिलेके ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिला सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण करने में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में मौसम शुष्क होते ही न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ गई है ।इसके बाद भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से 3 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। उत्तरी राज्यों में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। दिसंबर महीने का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी कब कब आने वाली सर्दी नहीं पड़ी है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल गाने के माध्यम से बता रहे हैं, कि बार-बार शिकायत कर थक चुके किसान ने मंगलवार को कलेक्टर प्रांगण में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कलेक्ट्रेट प्रांगण में किसान के जहर खाने की खबर से अफसर भी भटक के रह गए। आनन-फानन में किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार होने के पश्चात नागपुर रेफर किया गया । वही ज्ञात हो कि मंगलवार को कलेक्टर परिसर में जनसुनवाई आचार संहिता के चलते स्थगित कर दी गई थी। परंतु किसान जनसुनवाई में अपने जमीन के बंटवारे को लेकर तहसीलदार और नरसला के पटवारी ज्ञानदेव राउत द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। और इसके लिए उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत भी दर्ज की थी। परंतु निराकरण नहीं निकल पाया और ना ही कोई सुनवाई हो पाई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रत्येक दिन प्राणायाम योग की जानकारी प्रदान करते हैं ।और इसी कड़ी में आज भी चकरा सन साइकिलिंग के बारे में बता रहे हैं जिसमें स्वास्थ्य लाभ व पेट की समस्या से इन योग के द्वारा किस तरह निजात पाया जा सकता है इस बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं ।
