कमर पीठ दर्द में लाभदायक
मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश के साथ ग्राम रामपैथ से राजीव बता रहें हैं की ये चार क्लास में पढ़ते हैं। इनके विद्यालय में इन्हें मध्याहन भोजन अच्छा मिलता है पानी की वयस्था है और पढ़ाई भी अच्छा होता है।
लोगो ने दी बधाई। नगर का हुआ नाम रोशन।
अन्य पर्व और ईद सद्भाव के साथ मनाने का लिया गया निर्णय
जिले में क्षेत्रफल की दृष्टि से है विशाल मंदिर
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र कुमार पीयूष आस्टीकर बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि निरंतर बढ़ते रसोई गैस का बजट अब गरीबों के लिए और भी अधिक चिंताएं बढ़ा रहा है। जिस तरीके से रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत वितरित किए गए गैस सिलेंडर गरीब जनता भरने से दरकिनार हो रहे हैं। वे अब उन्हें बेचने के लिए भी मजबूर है। क्योंकि निरंतर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से उन्हें पुनः भरवाने के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आज इनको ना भरवा कर रसोई गैस की शोभा बनी हुई है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे हैं कि जिस तरह से डीजल और अन्य सामानो में दाम बढ़ रही है। उससे जनता को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई को कम करते हुए जनता को राहत की साँस लेने दिया जाए
*बेटी के लिए दहेज एवं किराना सामग्री पाकर खुश हुई लाचार,बेबस मां।* *अपने पति की बीमारी के चलते गरीबी का दंश झेल रही ग्राम कोपाखेड़ा निवासी गिरजा बाई विश्वकर्मा ने नटनी माई नगरभोज समिति अमरवाड़ा से आग्रह किया कि उसकी बेटी की शादी 12 मई को होना हैं और उसके पास न ही पैसे हैं न किसी प्रकार की व्यवस्था । समिति से मदद की आश लिए आई हूं । तब समिति के सदस्य बालकिशन साहू जी,पिक्कू चोरसिया जी गणेश साहू जी,श्याम चौरसिया , गोल्डी नेमा,ओमप्रकाश विश्वकर्मा कन्हैयालाल ठाकुर, समिति अध्यक्ष अरुण नेमा ,संयोजक राधेश्याम सोनी ने एक दु:खी मां को आश्वासन दिया कि हमारी समिति से जो भी संभव मदद होगी की जायेगी आप चिंता न करें और 8 दिन के अंदर ही समिति के सदस्य आनंद सोनी , विनोद सोनी, राधेश्याम सोनी किराना,,संजू मालवी,मनोज सोनी , अंकित सोनी, मुकेश सोनी,हरि सोनी, रज्जू वर्मा, बबलू वर्मा,मोहन वर्मा , अरूण वर्मा ,पप्पू साहू, विनोद साहू, संतोष साहू, निक्की साहू, दुर्गेश साहू,नितिन ठाकुर, पीयूष ठाकुर , अनुराग ठाकुर, ब्रम्हानंद डेहरिया, सुनील साहू,मनीष नेमा श्याम जनरल एम नेमा,जे एल, उइके, राधेश्याम मालवीय , नरेंद्र सिसोदिया , अनिल मालवीय, विशाल सूर्यवंशी,अजय चौरसिया चन्द्रदीप ,श्रीमति संध्या राय, माया पाठक ने मिलकर बिटिया की शादी हेतु बड़ा कूलर, पंखा, 2 केन तेल, 50किलो चावल, 50 किलो गेहूं, 50किलो शक्कर, 5किलो, तुअर दाल, कपड़े, 3 साड़ी, शर्ट पेंट, बड़ी स्टील टंकी बड़ा वर्तन पिंजरा , स्टील गुंडी, जर्मन डिब्बा, 5 लीटर कुकर, थाली लोटा, गिलास, भगवान आसन, आचमनी, आरती,आरती प्लेट, रामायण, श्रृंगार सामग्री, चूड़ी कंगन, खाना व्यवस्था हेतु पत्तल, दोना, डिस्पोजल, चम्मच , आदि सामग्री एकत्रित कर आज दिनांक 30/04/2022 को नटनी माई नगरभोज समिति के सदस्यों द्वारा बिटिया की मां गिरजा विश्वकर्मा को सौंपा गया । बिटिया के लिए इतना सामान पाकर मां का दिल भर आया और सभी सदस्यों को खूब आशीष दिया ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश के साथ पुष्पा सोनकुसरे बता रही हैं की निरंतर कम होते भूगर्भ जलस्तर, अवैध उत्खनन, अवैध वृक्षों की कटाई और निरंतर धरती का बढ़ता तापमान के कारण भूगर्भीय जल स्तर में निरंतर कमी आ रही है। जिसके चलते ग्रीष्म काल में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दूरदराज क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है
मध्य प्रदेश राज्य के अमरवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश तिवारी के साथ अभिजीत बोल रहें हैं की जैसे की हम जान रहें हैं की गर्मी बहुत तेज पड़ रही है ऐसे में हमें पानी को बचाना होगा। पानी का संरक्षण करने के लिए हमें खुद ही कदम उठाना होगा। बहुत साड़ी जगहों पर पानी की कमी हो रही है और अभी कूलर भी बहुत ज्यादा चल रहा है जिसमे पानी उपयोग हो रहा है यह भी हमें ध्यान रखना होगा। और पानी को सुध करके पीना चाहियें क्यूंकि जल ही जीवन है।
