मध्य प्रदेश राज्य के अमरवाड़ा तहसील से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश तिवारी के साथ नंदनी बोल रही हैं की हमें जल का संरक्षण करना चाहियें अपने भविष्य और आने वाले पीढ़ी के लिए। पानी का उपयोग करने से पहले उसे फ़िल्टर करना चाहियें यदि फ़िल्टर नहीं है तो पानी को कॉटन कपडा में छान लेना चाहियें और यह भी नहीं हो पा रहा है तो पानी के बर्तन में दो-चार बार फिटकिरी को घुमा देना चाहियें जिससे की पिने का पानी साफ़ हो जाएँ

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से योगेश के साथ कुमार भीमेश्वर ठाकरे बता रहें हैं की ग्रीष्म ऋतु मे भूगर्भ जल स्तर निरंतर कम होते जा रहा है। इसके कारण कई क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में प्यास बुझाने के लिए जल नहीं मिल पा रहा है। निरंतर बढ़ते तापमान और भूगर्भीय जल स्तर में कमी के चलते बहुत सी कठिनाइयां और परेशानियां सामने आ रही है। मानव ने अपने स्वार्थ के लिए वनों की अवैध कटाई ,नदियों और खदानों से अवैध उत्खनन के चलते भूगर्भ जल स्तर पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। जिसके कारण निरंतर भूगर्भ जल स्तर में कमी आ रही हैं ,और इसी के कारण लोगों को पानी पर्याप्त मात्रा में जल नहीं मिल पा रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के अमरवाड़ा से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश तिवारी के साथ संतोष ठाकुर बता रहें हैं की जल प्रकृति दत्त जीवन का बहुमूल्य धरोहर है जिससे हमारा जीवन चलता है। और इसे स्वच्छ रखना और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बचा कर रखना हमारा फर्ज बनता है। और इसके लिए खुद भी जागरूक होना और दुसरो को जागरूक करना चाहियें। जो हमें पेयजल मिल रहा है उसे बर्बाद ना करें और भूमि गत जल का वाटर लेवल को सही रखने के लिए पौधा जरूर लगाएं। और पानी को हमेशा स्वच्छ रखें। बता रहें हैं की इनके विद्यालय में छात्रों के द्वारा पौधा रोपण किया गया है जिससे की वाटर लेवल का संतुलन बना रहें।

मध्य प्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विकास खंड के ग्राम चार गाओं से मोबाइल वाणी के माध्यम से नरेश भट्टी बता रहें हैं की इनके गाओं में हैंड पंप और बोर दोनों हैं। पानी भी सही से मिल जाता है। पानी गन्दा आता है तो उसे छान कर और उबाल कर उपयोग करते हैं। और जो पानी गन्दा होता है उसे जानवर के लिए संरक्षित रखते हैं। पानी को जरुरत भर ही उपयोग करें उसका दुरपयोग ना करें

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.