न्युनतम मजदूरी को लेकर हड़ताल जारी मेरी भी आवाज सुनो कार्यक्रम के विशेष बातचीत जनपद पंचायत सदस्य संदीप भकने के साथ

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से राजेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता शरद नामदेव से बातचीत किया। बातचीत में उन्होंने बताया कि गर्मी बहुत बढ़ने से जल श्रोत कम होता नज़र आ रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र जल संकट से जूझ रहे है। कही कही जल जीवन मिशन के माध्यम से जल की पूर्ति तो हो रही है, लेकिन कही कही पर्याप्त मात्रा में पानी का पूर्ति नहीं हो पा रहा है। इस कारण ग्रामीणों का ज्यादा समय पानी लाने में चला जा रहा है। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

कक्षा 10 वी और 12 वी पास करने वाले छात्र आगे की कक्षाओं हेतु कैसे करें तैयारी विषय पर विशेष बातचीत अधिवक्ता मधुकर गायकवाड़ सर के साथ

मध्यप्रदेश राज्य के शिवपुरी जिला से अशोक शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयकुमार साहिल से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उनका कहना है कि वह जलसंरक्षण के अंतर्गत बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित,शिक्षा से संबंधित लोगों के हित के लिए काम किए हैं और जल संवर्धन के लिए तालाब सौंदर्यीकरण, तालाब गहरीकरण और वर्षा जल एकत्र करना ऐसे अलग-अलग क्षेत्र में समाज के लोगों के सहयोग के लिए काम किया है जिसका परिणाम क्षेत्र में बहुत अच्छा देखने को मिल रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दूषित पानी आता है उसकी साफ सफाई के लिए बच्चों और गर्भवती माताओं को उसके महत्व के बारे में बताती हैं। वही समय पर महिलाओं के साथ समूह चर्चा के रूप में आंगनबाड़ी में सब बाते होती है। वही प्रदूषित पानी को स्वच्छ बनाने के लिए शासन तथा आशा के माध्यम से पाउडर मिलता है, वह भी उपलब्ध होता है और गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या अधिक रहती है तो पानी को छानकर और उबालकर शुद्ध करते हैं। इससे कई सारी बीमारियों से लोगो को निजात मिल रहा है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कक्षाओं के प्रवेश के लिए 17 मई से पोर्टल खोले जाएंगे। स्टूडेंट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही दस्तावेजों का वेरिफिकेशन ऑनलाइन ही करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि, यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 17 मई को ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जबकि पीजी प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए 18 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । क्लिक करऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में खरीद केंद्रों में मंगलवार को फिर से गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी। बाजार के हालातों को देखते हुए शासन ने उपार्जन केंद्र की तारीख 31 मई तक बढ़ा दी है। खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए प्लॉट बुकिंग के विकल्प भी उपलब्ध है। किसानों को मैसेज भेजे जा रहे हैं ,ताकि वे खरीद केंद्र में पहुंचकर अपनी उपज सके। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों सूरज की तपिश और लू के थपेड़े आम लोगों की मुश्किल में बढ़ा रहे हैं ।दिन में अधिकतम गर्मी की वजह से रात के तापमान में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दिनोंदिन बढ़ते तापमान से रविवार को भी गर्मी का अहसास बढ़ गया है। दिन का तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया है ।वहीं 15 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में आसमान साफ रहने एवं शाम को बादल छाने की संभावना है। लेकिन इस दौरान चलने एवं तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर विशेष बातचीत अनिल बंसोड जी के साथ

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.