पेट, पीठ, लीवर, किडनी, पेनक्रियाज आदि का होता है व्यायाम
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश तिवारी के साथ रेखा बोल रही हैं की मुख्या मुख सा होना चाहियें। जो की सबका भरण पोषण का ध्यान रखें और वो जो भी ग्रहण करें वो पुरे परिवार और समाज का मिले जिससे की क्षेत्र का विकास हो सके। और बोल रही हैं की मुखिया ऐसा होना चाहियें की समाज में किसी तरह का भ्रष्टाचार ना हो सके किसी को कोई भी काम के लिए भटकना ना पदेस और सबका विकास हो पाएं
मध्यप्रदेश मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं। इन्हीं चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से गांव की सरकार चुनी जाएंगी। एक मतदाता एक मुखिया मे क्या योग्यता देखेगा, क्या विशेषताएं देखता है।स्थानीय स्तर पर किस तरह के रोजगार सृजित कर सकता है। इन्हीं विषयों पर आज हमारे साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पी.के.एस. गुर्वेजी ने मोबाइलवाणी के विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इन दिनों प्राकृतिक खेती खेती को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोयाबीन हो, या मक्के की बंपर उत्पादन ने जिला के किसान प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल कर रहे हैं ।फिर सब्जी की रिकॉर्ड उत्पादन कर देश के महानगरों में छिंदवाड़ा की पहचान स्थापित की गई है। अब छिंदवाड़ा के किसान प्राकृतिक खेती कर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए जिले के 2 हजार 856 किसानों ने पंजीयन कराया है। जो 1 हजार 702 हेक्टेयर खेतों में प्राकृतिक खेती करेंगे। पंजीयन के मामले में छिंदवाड़ा जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर हैं ।जबकि छिंदवाड़ा जिले में प्रदेश में सबसे अधिक रकबा वाला जिला है। यहां पर सालों से परमपरागत खेती कर एक बड़ा रकबा उपलब्ध है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौसर के अंतर्गत मोहगांव थाना क्षेत्र के मोहगांव के एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। घटना 2 दिन पुरानी है ।युवक घर से जंगल में लकड़ी लाने के लिए गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। तलाश के बाद शनिवार को युवक का शव जंगल से बरामद हुआ ।घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला पुलिस और राजस्व टीम ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं
जिले में रविवार को सुबह से मौसम में उमस और गर्मी के तेवर ने लोगों को खासा परेशान किया था। परंतु दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। और महज 2 घंटों में मूसलाधार बारिश ने 106 मिमी बारिश शहर के क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में देखने को मिली। इसी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर जिले में सोमवार को भी गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
ग्रामवासियो में रहा मतदान को लेकर उत्साह
कम सुनाई देने, बहरापन या कानो में खुजलाहट आदि समस्याओं को दूर करने का आसान उपाय
मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं। और इसी चुनाव की प्रक्रिया के माध्यम से गांव की सरकार चुनी जाएगी। साथी युवा मतदाता हो, महिला हो, गांव के विकास को लेकर युवा क्या सोचता है। मतदान को लेकर और गांव के विकास में युवा किस तरीके से अपनी भूमिका निभा सकता है। इन विषयों को लेकर आज हमारे साथ राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन की अपार महामंत्री श्रीमती रत्नमाला पीसे से विशेष बातचीत कर मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।
छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा तहसील में बस स्टैंड से छिंदवाड़ा मार्गपर लगातार रात्रि में अंधकार छाया हुआ है। विभिन्न लोगों ने शिकायत की तब जाकर नगरी निकाय प्रशासन और रक्षकमंडल द्वारा 1 दिन के लिए स्ट्रीट लाइट चालू की गई, परंतु अगले दिन से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। अंधेरा होने से जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं जहरीले जीव जंतु तथा आपराधिक सामाजिक असामाजिक तत्व इस समय छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग पर अपना कहर दिखा रहे हैं। शासन प्रशासन से वार्ड वासियों ने अपील किया है कि शीघ्र ही छिंदवाड़ा रोड की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए जिससे राहगीरों को और आमजन को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
