3 दिवस बाद पुनः हुई वर्षा
अमरवाड़ा मोक्षधाम में बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में हुए लोग सम्मिलित
जामुन एक लाभदायक फल
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के कई विकासखंडों में झमाझम बारिश तो कहीं सूखे की स्थिति बन रही है। शुक्रवार की शाम मोहखेड विकासखंड में महज 3 घंटों में 94. 4 मीमी तो 2 घंटे में सौसल में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इधर शनिवार को जिला मुख्यालय में दिन भर धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया है ।जिसके चलते तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है ।इधर मौसम विभाग ने जिले में रविवार को कहीं-कहीं बारिश होने व आंधी के साथ आकाशीय बिजली का खतरा बताया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण का मतदान शनिवार को जिले की 4 जनपदों में छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा ,तामिया और हर्रई में संपन्न हुआ ।देर शाम तक करीब 84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतपत्रो का प्रयोग किया। युवा, महिलाओं एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। और कई युवा मतदाता में भी पहली बार मतदान कर अपना मतों का प्रयोग किया। मतदाता केंद्रों पर सुबह से मतदान को लेकर लंबी कतारें देखने को मिली। मतदाता के बाद मतगणना भी शुरू हो गई है ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा फिरोजपुर एक्सप्रेस जो अब तक पातालकोट एक्सप्रेस से पहचानी जाती थी। इसमें तीन अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। यह ट्रेन अब तक 18 बोगियों वाली होती थी। जो अब बढ़कर 21 बोगियों वाली होगी। इस ट्रेन में तीन अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जाने के बाद अब इसमें कुल 10 लीटर कोच होंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मानसून की पूरी तरीके से सक्रिय अब तक नहीं हो पाया है। और तपन और गर्मी से राहत नहीं मिल पाए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ रहने एवं तेज तपन के चलते उमस और गर्मी ने हलाकान, परेशान किया है ।वही शाम 7 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन के साथ ही गरज चमक के साथ बौछार होने रहते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से मानसून की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। जिले में सीजन की बारिश में अब तक 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाली के माध्यम से बता रहे हैं कि, त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के 4 जनपदों में मतदान के द्वारा गांव की सरकार चुनी जाएगी। आज जिले के चार विकासखंडों छिंदवाड़ा, तामिया, अमरवाड़ा और हर्रई में मतदान होगा। इन चारों जनपदों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पद के लिए मतदान किया जाएगा। इस चुनाव में कुल 253 ग्राम पंचायतों के 3 हजार 868 वार्डों के लिए 3 लाख 72 हजार 99 मतदाता 724 मतदान केंद्र के माध्यम से अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
