मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के कई विकासखंडों में झमाझम बारिश तो कहीं सूखे की स्थिति बन रही है। शुक्रवार की शाम मोहखेड विकासखंड में महज 3 घंटों में 94. 4 मीमी तो 2 घंटे में सौसल में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इधर शनिवार को जिला मुख्यालय में दिन भर धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया है ।जिसके चलते तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है ।इधर मौसम विभाग ने जिले में रविवार को कहीं-कहीं बारिश होने व आंधी के साथ आकाशीय बिजली का खतरा बताया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
