जिले में रविवार को सुबह से मौसम में उमस और गर्मी के तेवर ने लोगों को खासा परेशान किया था। परंतु दोपहर 3 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ। और महज 2 घंटों में मूसलाधार बारिश ने 106 मिमी बारिश शहर के क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में देखने को मिली। इसी बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर जिले में सोमवार को भी गरज चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
