छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा तहसील में बस स्टैंड से छिंदवाड़ा मार्गपर लगातार रात्रि में अंधकार छाया हुआ है। विभिन्न लोगों ने शिकायत की तब जाकर नगरी निकाय प्रशासन और रक्षकमंडल द्वारा 1 दिन के लिए स्ट्रीट लाइट चालू की गई, परंतु अगले दिन से स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। अंधेरा होने से जहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं जहरीले जीव जंतु तथा आपराधिक सामाजिक असामाजिक तत्व इस समय छिंदवाड़ा मुख्य मार्ग पर अपना कहर दिखा रहे हैं। शासन प्रशासन से वार्ड वासियों ने अपील किया है कि शीघ्र ही छिंदवाड़ा रोड की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किया जाए जिससे राहगीरों को और आमजन को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
