मॉडल स्कूल अमरवाड़ा में हुआ विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन *अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्रीमती सविता ओगले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्री राकेश कुमार सोनी जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति अमरवाड़ा के मार्गदर्शन में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय अमरवाड़ा में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता श्री हरिप्रसाद कटारे द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री कटारे द्वारा पाठ्यक्रम में लैंगिक शिक्षा की अनिवार्यता के संबंध में जोर दिया गया। श्री कटारे द्वारा लैंगिक अपराधों के लिए कानून में उल्लेखित दंड के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, विद्यार्थियों को छोटी बड़ी घटनाओं के उदाहरण देकर भी उनके द्वारा समझाया गया। श्री अंशुल जैन पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता योजना एवं महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यापक श्री संदीप सोनी के द्वारा किया गया*
*अमरवाड़ा अस्पताल का कायाकल्प शुरू* *अमरवाड़ा* *नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी अब सिविल अस्पताल अमरवाड़ा के कायाकल्प की दिशा मे प्रयासरत हैं I* जिले के *प्रभारी मंत्री कमल पटेल* से मांग के बाद *अमरवाड़ा अस्पताल को 5 चिकित्सक* मिले हैं I वही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर भी नए पदस्थ हो चुके हैं I नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी ने बताया कि सिविल अस्पताल अमरवाड़ा में *वर्षों से बंद पड़ी लिफ्ट चालू कराने और दवाइयों की कमी शासन स्तर से पूरी कराने प्रयास जारी है* जिससे गरीब व्यक्तियों को निशुल्क दवाएं अस्पताल से ही प्राप्त हो सके I चिकित्सकों की कमी की मांग को प्रभारी मंत्री कमल पटेल जी द्वारा पूरा किया जा चुका है I अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ के रहने के लिए नवनिर्मित भवन तैयार है I *विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की पदस्थापना, सीटी स्कैन मशीन सहित अन्य सुविधाएं सिविल अस्पताल में उपलब्ध कराने स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री को पत्र लिखकर मांग* की गई है अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की पदस्थापना किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रभारी मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया गया I
सड़क पर होते हादसो, लोगों की लापरवाही और सड़कों पर दुर्घटनाओं के कारण होती मृत्यु से कितने सीख रहे हैं? हम इन्हीं सब को लेकर आज हमारे साथ गांधीवादी व लोहियावादी विचारक डॉ अनूप सिंह एवं छात्र कुमार सारंग ढगे ने मोबाइलवाणी के साथ विशेष चर्चा कर जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नगरी निकाय चुनाव को लेकर जिले के सांसद नकुल नाथ सोमवार को पांढुर्ना में पिछले 12 सालों से भाजपा का शासन रहा ।उन क्षेत्रों में पहुंचकर डोर टू डोर कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्य करने की बात कही है। बीते 20 सालों में 18 साल प्रदेश में और 8 से 8 साल से केंद्र में भाजपा सरकार हैं। और पांढुर्णा के विकास में सभी योजनाएं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोग से प्राप्त हुई हैं। कमलनाथ के प्रयासों से ही पूर्ण होने की पेयजल व्यवस्था एवं सीमेटीकुत सडके , पेयजल व्यवस्था की योजनाएं या फिर मोहगांव जलाशय के सभी योजनाएं मिले हैं। इन बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुखदेव पानसे, विधायक निलेश उईके सहीत सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
जिले के गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने स्कॉलरशिप नहीं मिलने, रिजल्ट में देरी जैसी पांच मांगों को लेकर सोमवार को गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर मार्च किया। कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पहुंची छात्राओं ने कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाई के माध्यम से बता रहे हैं कि, इन दिनों अच्छे धाम की आस में किसानों ने चार माह से सहज कर अपने घरों में रखा था। प्याज के भाव को अब किसान मजबूर हो गए हैं। स्टॉक में रखी प्याज अब अंकुरित होने लगे हैं, तो वहीं नमी के कारण छिलके काले पड़ने लगे हैं ।ऐसे में किसानों के सामने जो स्टॉक में रख प्याज है। अब चिंता का विषय बनती जा रही है। निरंतर बाजारों में भाव की कमी के साथ-साथ किसान प्याज को बाजार में लाने से ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं। लहसुन से अब किसान भी तोबा करने पर मजबूर हो गए हैं। रविवार को इंदौर ,रतलाम ,नीमच और मंदसौर की मंडी में लहसुन के दाम 10 रुपये से 14 रुपये किलो के बेचे तो वही छिंदवाड़ा मंडी में लहसुन 10 रुपये किलो तक बिका है। और प्याज के दाम 10 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के निजी स्कूलों की तरह शासकीय स्कूलों में भी फीस बढ़ा दी गई हैं। अब तक इन स्कूलों में तिमाही परीक्षा की फीस नहीं ली जाती थी। लेकिन इस बार इसके लिए भी विद्यार्थियों से 100 रुपये तक की फीस वसूली जा रही है। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क और स्काउट गाइड की फीस भी दोगुनी कर दी गई है। पहले प्रत्येक विद्यार्थी सिर्फ 60 रूपये फीस लगती थी, जो अब बढ़कर 120 रूपये यानी दुगनी कर दी गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर चलाए जा रहे जन सेवा अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल अमरवाड़ा में भाजपा नेता नितिन तिवारी, नगरपालिका जल प्रदाय सभापति विनोद साहू, मुकेश सूर्यवंशी, सचिन चौरसिया के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 25 युवाओं ने रक्तदान किया I रक्तदान महाअभियान में अमरवाड़ा तहसीलदार छवी पंत, नगर निरीक्षक मोहन सिंह मर्सकोले, नायब तहसीलदार सौरभ सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और युवाओं को रक्तदान करने को प्रेरित किया I
जिले के मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिला है। बीते 2 दिनों से मानसून की एक्टिवीटी कमजोर पड़ी है। इसके चलते तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 2 दिन ऐसे मौसम साफ रहने की संभावना है। वही 21 सितंबर से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और लगातार चार दिनों तक बादलों का डेरा और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है।
जिले के सीमावर्ती इलाकों में लंपी वायरस मिलने के बाद जिले में ब्लाक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। महाराष्ट्र के साथ सीमावर्ती जिलों में पशुओं के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ।वहीं जिले में भी अलर्ट कर बीमार पशुओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र और पड़ोसी जिले बैतूल में लंपी वायरस से ग्रसित पशु मिले हैं। इस संक्रमण को जिले में आने से रोकने के लिए जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पशु चिकित्सालय विभाग को अलर्ट कर दिया है।
