मॉडल स्कूल अमरवाड़ा में हुआ विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन *अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्रीमती सविता ओगले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्री राकेश कुमार सोनी जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति अमरवाड़ा के मार्गदर्शन में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय अमरवाड़ा में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता श्री हरिप्रसाद कटारे द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। श्री कटारे द्वारा पाठ्यक्रम में लैंगिक शिक्षा की अनिवार्यता के संबंध में जोर दिया गया। श्री कटारे द्वारा लैंगिक अपराधों के लिए कानून में उल्लेखित दंड के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, विद्यार्थियों को छोटी बड़ी घटनाओं के उदाहरण देकर भी उनके द्वारा समझाया गया। श्री अंशुल जैन पैरालीगल वालेंटियर के द्वारा निशुल्क अधिवक्ता योजना एवं महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यापक श्री संदीप सोनी के द्वारा किया गया*
