*राष्ट्रीय पोषण आहार माह, स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा पर कार्यक्रम में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष, सभापति, पार्षद* अमरवाड़ा प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी चौहान के निर्देशानुसार एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कुपोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी सम्मिलित हुई उनके साथ सभापति दीपा मुकेश सूर्यवंशी सभापति संजू सूर्यवंशी सभापति नीतू पटेल वार्ड नंबर 14 के पार्षद अर्पित लाला सुरक्षा जैन महिला बाल विकास की सीडीपीओ करुणा साहू और सभी वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका स्वास्थ विभाग से कुरेशी मैडम और अन्य स्टाफ सम्मिलित रहा I जिसमें 3 बच्चों को पुरस्कार दिया गया I वार्ड क्रमांक 237 के आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर सभापति आरिफ साहब विनोद साहू सहित पार्षद एवं वार्ड वासी सम्मिलित हुए I

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के छह नगरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया में 27 सितंबर को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने जिला कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल द्वारा नगरी निकाय पांढुर्णा में बनाए गए विभिन्न मतदाता केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान की आवश्यक सामग्री और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

अन्य जिलों से भी आते है लोग दर्शन करने।

महाविद्यालय तामिया मे ब्लॉक समन्वयक के राजू मांडवे के मार्गदर्शन पर उषा समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास समिति के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे नवांकुर समिति एवं प्रस्फटन समिति के अध्यक्ष सचिवों की बैठक ली गई जिसमें नवांकुर समिति के डॉ धर्मेंद्र वासनिक जनपद पंचायत तामिया के श्री डेहरिया तामिया सेक्टर प्रभारी प्रदीप उइके, पांडू पिपरिया सेक्टर प्रभारी शैलेन्द्र डेहरिया की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई!

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में आगामी 1 अक्टूबर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का परिणाम सामने आ जाएगा अधिकारियों के पास आए फीडबैक में इस बार जिले का इनाम मिलना तो है। लेकिन असली परीक्षा स्वच्छता सर्वेक्षण 2030 की होगी। जिसका इतिहास खड़ा करते हुए केंद्र सरकार ने इस बार 7500 की बजाय 9500 अंकों का परिणाम कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा जोर जोर शहर की सफाई और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में किया गया है ।लेकिन यही छिंदवाड़ा नगरी निकाय को सबसे बड़ी कमजोरी है। जो पिछले दिनों हुई समीक्षा में सामने आ चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की छह नगर निकायों में चुनाव प्रचार रविवार की शाम को थम चुका है ।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है। वार्डो में प्रत्याशियों ने समर्थन के लिए जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की। प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी जिले के चुनावी रण में डटे रहे ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कोयलांचल के दमोह और जुन्नारदेव में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संतराचल के तीन सौंसर, मोहगांव और पांढुर्णा मे रोड शो व नुक्कड़ सभाए की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

*कांग्रेस के कुए की झिर खत्म- रमेश दुबे* *राजमहल ने कभी नहीं सुनी गरीबो की समस्या- जालम सिंह* हर्रई- बस स्टैंड में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजतर्रार भाजपा नेता ज़ालम सिंह विधायक,y पं.रमेश दुबे ने कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राजमहल ने कभी गरीबो के मकान और राशन की चिंता नहीं की ऊपर से हेलिकाप्टर वाले लोगों के सिर के ऊपर ही उड़ रहे हैं I भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे देश में लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं कांग्रेस के कुआ की झिर खत्म हो चुकी है और कांग्रेस सूखा कुआ बन गयी है I हर्रई में भी फिर से भाजपा की नगर परिषद बनना तय है I केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलाने के लिए भाजपा की परिषद बनाना जरूरी है अतः सभी कमल के फूल की बटन दबाएं और कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में सहयोग करें I आम सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू दयाल साहू और आभार प्रदर्शन उत्तम ठाकुर ने किया I इस अवसर पर गोटेगांव के पूर्व विधायक हाकम सिंह चराड़, चुनाव प्रभारी नितिन तिवारी, सुमित गुप्ता ओम प्रकाश चौकसे आरिफ शाह, मुकेश यादव, सचिन गोलू चौरसिया,हर्षित तिवारी सहित 15 वार्ड के भाजपा प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे I

एकल अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आचार्य वर्ग के ग्राम सलीवाडा में विभिन्न पंचायतों से आए हुए सदस्यों ने पतंजलि योग समिति अमरवाड़ा के माध्यम से जिला योग प्रचारक विनोद यादव ,वरिष्ठ योग प्रशिक्षक दादूराम जंघेला योग प्रशिक्षक संदीप सोनी के सानिध्य में योग प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें अष्टांग प्रणाम के साथ-साथ विभिन्न असाध्य रोगों से लड़ने के लिए कौन-कौन से अभ्यास हमें करना चाहिए इसके बारे में उन्हें जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम में एकल अभियान के प्रमुख रमाकांत चंद्रवंशी ग्राम थावरी कला की सरपंच श्रीमती माया ,चंद्र प्रकाश वर्मा जी एवं विभिन्न अतिथियों के सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

लोगो ने पूर्णिमा से अमावस्या तक किया है पितरों की पूजन और श्राद्ध तर्पण

Transcript Unavailable.