मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की छः नगरी निकाय चुनाव में जिले के मोहगांव हवेली, हर्रई ,पांढुर्ना, सौंसर, दमोह और जुन्नारदेव में मंगलवार को पार्षद पद के 402 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। इन निकायों के कुल 111 वार्डो के 1 लाख 9 हजार 851 मतदाता है। 172 मतदाता केंद्रों में कुल 85 हजार 313 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल औसत मतदान 77.67 प्रतिशत रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के शंकर झा विश्वविद्यालय में अंतर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र, ट्रैकसूट, जूते वह ब्लेजर नहीं मिलने से नाराज खिलाड़ियों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया हालात बेकाबू देख पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

आज पूरा देश शहीद-ए- आजम भगत सिंह की 115वी जयंती मना रहा है। भगत सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में शीर्ष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।वे बचपन से ही वे देश भक्ति से प्रेरित हैं। जिन्होंने बहरे शासन को सुनाने के लिए बम की आवाजों से सुनाने के लिए बम को चुना। वही आज भी उनके नारे लोगों के लिए, युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए हैं। भगत सिंह के जयंती पर आज हमारे साथ डॉ. अनूप सिह से खास बातचीत कर जानकारी साझा की।

अलग अलग विधाओं से परिपूर्ण रचनाकार दे रहे है जगह जगह प्रस्तुति।। वर्तमान में घोड़ाडोंगरी बैतूल में है कवि सम्मेलन।।

अमरवाड़ा नगरपालिका परिषद् की टीम द्वारा सम्पूर्ण शहर में एक नई मुहीम आरम्भ की गयी है, जिसमे अनावश्यक एवं पुराने खम्बों को हटाने की कार्यवाही शुरू की गयी है। अनुपयोगी खम्बो से दुर्घटनाओं की आशंका होती है

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा अमरवाड़ा महाविद्यालय में बीएसडब्लू, एमएसडब्लू के विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी से जुड़ी विशेष जानकारी साझा की गई

Transcript Unavailable.

मजदूर संघ मित्र मंडली एवं गुरैया ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । जिसमें कहा गया है कि व्यापारी संघ की मनमर्जी से मंडी का संचालन हो रहा है और कुसमैली मंडी को मनमर्जी से कभी भी बंद किया जाता है। यह आरोप लगाते हुए इसके पूर्व भी 31 अगस्त से 3 सितंबर तक मंडी बंद रखी गई थी। इसके बाद भी 9 सितंबर और बाद में 26 सितंबर को मंडी बंद रखी गई। सवाल उठता है कि शासन के द्वारा कोई भी बंद का आह्वान नहीं किया गया था। इस बीच में बंद से शासन को राजस्व का नुकसान और मजदूरों को भी मजदूरी से नुकसान हो रहा है ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के बिछुआ में सोमवार को भी आयोग कार्यालय के सामने छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया है। अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 5 दिनों में दूसरा मामला सामने आने के बाद जनजातीय कार्यालय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की इसी को देखते हुए बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही यहां पदस्थ अधिक्षीका को हटाने के आदेश हुए थे। इस मामले को हास्टल अधीक्षिका की आपसी रस्साकशी से भी जोड़ा जा रहा है। वही मामला बिछुआ कन्या शिक्षा परिसर का है इस आवासीय छात्रावास में रहने वाली पढ़ाई करने वाली छात्राएं सोमवार को बड़ी संख्या में बिछुआ बीईओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।

जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने चौरई में हुए फर्जीवाड़े में एफआइआर के आदेश जारी कर दिए हैं। मामला माचागोरा की जमीन से जुड़ा है, जहां आरोपी द्वारा चार मृतक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर दस्तावेजों में करा दिए गए। मामला संज्ञान में आने के बाद इस प्रकरण में पिछले दिनों एसडीएम ने करवाई थी।