जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन की उपस्थिति में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने चौरई में हुए फर्जीवाड़े में एफआइआर के आदेश जारी कर दिए हैं। मामला माचागोरा की जमीन से जुड़ा है, जहां आरोपी द्वारा चार मृतक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर दस्तावेजों में करा दिए गए। मामला संज्ञान में आने के बाद इस प्रकरण में पिछले दिनों एसडीएम ने करवाई थी।