*राष्ट्रीय पोषण आहार माह, स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा पर कार्यक्रम में पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष, सभापति, पार्षद* अमरवाड़ा प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह जी चौहान के निर्देशानुसार एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना के अंतर्गत कुपोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी सम्मिलित हुई उनके साथ सभापति दीपा मुकेश सूर्यवंशी सभापति संजू सूर्यवंशी सभापति नीतू पटेल वार्ड नंबर 14 के पार्षद अर्पित लाला सुरक्षा जैन महिला बाल विकास की सीडीपीओ करुणा साहू और सभी वार्डों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका स्वास्थ विभाग से कुरेशी मैडम और अन्य स्टाफ सम्मिलित रहा I जिसमें 3 बच्चों को पुरस्कार दिया गया I वार्ड क्रमांक 237 के आंगनबाड़ी केंद्रों में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर सभापति आरिफ साहब विनोद साहू सहित पार्षद एवं वार्ड वासी सम्मिलित हुए I