Transcript Unavailable.
जिले के विद्वानों को किया गया आमंत्रित
आज भोपाल में जनजातीय सुरक्षा मंच, मध्यप्रदेश के द्वारा आयोजित गर्जना डीलिस्टिंग महारैली में शामिल हुई।जनजातीय समाज में हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाने की माँग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदेश के जनजाति भाई-बहनों ने रैली में शामिल होकर अपनी एकता दिखाई।रैली में अमरवाड़ा विधानसभा से बड़ी संख्या में मेरे जनजातीय भाई-बहनों ने पहुँचकर अपने समाज के लिए आवाज़ उठाई।कार्यक्रम में हमारे बटकाखापा,चुरी सजवा से सैला नृत्य के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
भद्रासन
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महादेव मेले में व्यवस्था सुविधा उपलब्ध कराने स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीम को तैनात कर दिया है मेला स्थल पर अस्थाई अस्पताल बनाया गया है जहां चिकित्सक एवं स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है अस्थाई अस्पतालों में प्राथमिक इलाज के बाद जरूरत पड़ने पर मरीजों को जुन्नारदेव, तामिया या जिला अस्पताल में रेफर किया जा सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को किया गया है। नेशनल लोक अदालत के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 39 खंड पीठ का गठन किया गया है। जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन में सुबह 10:30 बजे से लोक अदालत का शुभारंभ किया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
विश्व दलहन दिवस पर डॉ वरद मुर्ति मिश्र पूर्व आईएएस अधिकारी ने विशेष बातचीत में गरिबों एवं किसानों के प्रति चिंता जाहिर की और कहा की मंहगाई के चलते गरिबों की थाली से धीरे-धीरे दाल गायब हो रही है । सरकार ने इस पर विचार करना चाहिए
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 8 सालों से बंद छिंदवाड़ा जबलपुर ट्रेन यातायात आने वाले माह यानी मार्च में शुरू हो सकती है। रेलवे ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है। और फरवरी माह तक हर हाल में चौरई से सिवनी के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।विभागीय अधिकारियों की ओर से दिए गए लक्ष्य के बाद चौरई से लेकर सिवनी के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य 80 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। और 20 फ़ीसदी काम सिवनी यार्ड का शेष रह गया है। हालांकि पीपरडाही और चौरई के बीच में छुटपुट काम रह गया है। इसे हर हाल में फरवरी माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट ना होने से पिछले 3 माह से एम आर आई मशीन बंद पड़ी है। दरअसल महिला रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद और इसके बाद उनकी सेवा समाप्ति होने पर एम आर आई मशीन जांच बंद है जिला अस्पताल में 6करोड़ 75 लाख रुपए की कीमत की एम आर आई मशीन होने के बावजूद मरीजों को जांच नहीं हो पा रही है। साथ ही मरीजों को नागपुर- जबलपुर जैसे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मोबाइल वाणी पर डॉ वरद मुर्ति मिश्र पूर्व आईएएस अधिकारी की एक खास मुलाकात बोर्ड परीक्षाओं में कैसे करें तैयारी विषय पर
