आज भोपाल में जनजातीय सुरक्षा मंच, मध्यप्रदेश के द्वारा आयोजित गर्जना डीलिस्टिंग महारैली में शामिल हुई।जनजातीय समाज में हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाने की माँग को लेकर बड़ी संख्या में प्रदेश के जनजाति भाई-बहनों ने रैली में शामिल होकर अपनी एकता दिखाई।रैली में अमरवाड़ा विधानसभा से बड़ी संख्या में मेरे जनजातीय भाई-बहनों ने पहुँचकर अपने समाज के लिए आवाज़ उठाई।कार्यक्रम में हमारे बटकाखापा,चुरी सजवा से सैला नृत्य के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।