मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट ना होने से पिछले 3 माह से एम आर आई मशीन बंद पड़ी है। दरअसल महिला रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद और इसके बाद उनकी सेवा समाप्ति होने पर एम आर आई मशीन जांच बंद है जिला अस्पताल में 6करोड़ 75 लाख रुपए की कीमत की एम आर आई मशीन होने के बावजूद मरीजों को जांच नहीं हो पा रही है। साथ ही मरीजों को नागपुर- जबलपुर जैसे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।