मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, 8 सालों से बंद छिंदवाड़ा जबलपुर ट्रेन यातायात आने वाले माह यानी मार्च में शुरू हो सकती है। रेलवे ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है। और फरवरी माह तक हर हाल में चौरई से सिवनी के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।विभागीय अधिकारियों की ओर से दिए गए लक्ष्य के बाद चौरई से लेकर सिवनी के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य 80 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। और 20 फ़ीसदी काम सिवनी यार्ड का शेष रह गया है। हालांकि पीपरडाही और चौरई के बीच में छुटपुट काम रह गया है। इसे हर हाल में फरवरी माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
