मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को किया गया है। नेशनल लोक अदालत के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 39 खंड पीठ का गठन किया गया है। जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन में सुबह 10:30 बजे से लोक अदालत का शुभारंभ किया जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
