Transcript Unavailable.

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कलेक्टर द्वारा इसकी प्रगति और वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर ध्यान में रखते हुए, राजस्व की वसूली को कार्य की प्रगति और बड़े बकायेदारों से वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। क्लिक करो सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल द्वारा प्रगति की गलत जानकारी दी। जिला कलेक्टर को गलत जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके चलते जिला कलेक्टर द्वारा नाराजगी जताई गई। और कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी कर दिया गया। जिसमें हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री बगैर सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहे। उन पर भी जिला कलेक्टर समिति द्वारा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय यंत्री को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने निर्देश दिए हैं।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

नवांकुर सन्स्था अनुपम प्रगति शिक्षा समिति द्वारा की जा रही संगोष्ठियों के साथ गतिविधियों का संचालन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दूसरी बार 2 मार्च को छिंदवाड़ा पहुंचेंगे, यहां के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे वही आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। केंद्रीय मंत्री का आधिकारिक द्वारा जारी कर दिया गया है जिसके चलते में 2 मार्च को विशेष प्लेन से नागपुर पहुंचेंगे यहां से बाय कार वह शाम 6:45 पर सारना मंडल के ग्राम जमुनिया में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । इसके उपरांत शाम 7:30 बजे सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम के बाद 3 मार्च को दोपहर 10:00 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे, दोपहर 12:30 चांद में भाजपा कार्यकर्ता के यहां भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 1:15 पर चांद मंडी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत 4:00 बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे जहां बारात घर में पंचपरमेश्वर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके उपरांत गिरिराज सिंह शाम 5:00 बजे जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित स्व सहायता समूह के सम्मेलन में शामिल होंगे। *वहीं शाम 7:00 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष निलेश कंगाली के निवास पर भोजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे*। 4 मार्च को दशहरा मैदान में लेंगे मोर्चा मंडल की बैठक अपने दौरे के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 4 मार्च को दशहरा मैदान में विभिन्न मोर्चा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्यों की बैठक लेंगे इस दौरान विभिन्न दिशानिर्देश भी जारी करेंगे। वही 4 मार्च को 3:00 बजे वे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में शामिल होंगे जबकि इसके उपरांत शाम 4:30 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।

Download | | Get Embed Code

हाथों के सूक्ष्म व्यायाम

नथमल माहेश्वरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ सफल आयोजन

कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत के गायन के बाद प्रारंभ हुईं कार्यालयीन गतिविधियां

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के अंतर्गत नगर के समीप ग्राम करबल में स्कूली बच्चों ने एक गांव में 5 दिनों से लाइट बंद होने की समस्या से परेशान होकर छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मार्ग एनएच 547 को चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इसी को लेकर स्कूली बच्चों ने कहा कि 1 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। स्कूल में परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन हमारे गांव में बीते 5 दिनों से लाइट बंद होने की वजह से हम को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर बच्चे सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले में स्कूल परिसर में तंबाकू विक्रय को लेकर चल रही आशंकाओं के बीच इन दिनों अनुविभागिय अधिकारी राजस्व अतुल सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका नगर पालिका निगम एवं पुलिस विभाग ने तंबाकू का व्यापार करने वाले का पर कार्रवाई किए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी चौरसिया ने कहा कि इसके अंतर्गत अधिनियम की धारा 6 ब, इसमें समस्त शिक्षण संस्थान ,महाविद्यालयों के 100 गज की दूरी तक तंबाकू उत्पादों को बेचने पर प्रतिबंध है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।