उटेकाटा में संत कुटी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और श्री तिर्थ क्षेत्र रामाकोना में मंदिरों को दी भेंट

गेहूं के पंजीयन की अंतिम तारीख का 5 मार्च

कृषि सह संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आज

कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम रजोला रैय्यत और डोडिया में अमृत सरोवर और गेडियन कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

एनसीसी कैडेट ऋषिकेश धुर्वे को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 282 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये जिनकी उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने समक्ष में बैठाकर सुनवाई की । क्लिक करें या मिस काॅल कर सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ आज से शुरू होने जा रहा है। कक्षा दसवीं का आज यानी 1 मार्च को बोर्ड परिक्षा का हिंदी का प्रश्न पत्र आज मिलेगा। वही कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हो जाएगी। परीक्षा के 1 दिन पूर्व विभाग ने परीक्षा की संपूर्ण तैयारी केंद्र पर कर दी गई है ।जिले की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 54 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे सुबह 9बजे से पुलिस,उडानदस्त, और निगरानी परीक्षार्थी हिंदी का प्रचार करेंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, रबी विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने कहां के किसान स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर से निर्धारित लिंक पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर के अंतर्गत मोहगांव जलाशय के डूबे क्षेत्र में शामिल सडके दोबारा बनाने में हो रही देरी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में लगभग 8 घंटे तक धरना दिया। समस्या सुनने के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे ,तो ग्रामीण उग्र हो गए। और उन्होंने दोपहर में सिंचाई विभाग के कार्यालय के गेट और शाम तक तहसील कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। शाम 7:30 बजे तक अधिकारी से सड़क बनाने का लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वापस लौटे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रभाव बढ़ाते जा रही है। बीते 1 सप्ताह से अधिकतम तापमान भले ही स्थिर है। लेकिन धूप की तपन फरवरी महीने से ही पसीने छुड़ा रही है ।सोमवार को दिन का पारा 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है ।वहीं रविवार को रात का पारा 14 डिग्री दर्ज किया गया है ।वही मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर जिले के मौसम पर भी दिखाई पड़ सकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।