मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर के अंतर्गत मोहगांव जलाशय के डूबे क्षेत्र में शामिल सडके दोबारा बनाने में हो रही देरी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में लगभग 8 घंटे तक धरना दिया। समस्या सुनने के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे ,तो ग्रामीण उग्र हो गए। और उन्होंने दोपहर में सिंचाई विभाग के कार्यालय के गेट और शाम तक तहसील कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। शाम 7:30 बजे तक अधिकारी से सड़क बनाने का लिखित आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वापस लौटे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।