मौसम में बड़े बदलाव के संकेत, आंधी तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल सकती हैं हवाएं IMD ने प्रदेश के खरगोन, शाजापुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और सीधी जिले में बिजली चमकने और 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा और सिवनी में मध्यम गरज के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि होने की संभावना जताई , साथ ही बैतूल और बालाघाट जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

राजस्थान से दिनेश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से 'कछुआ और खरगोश ' की कहानी सुना रहे है

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के संबंध में 28 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग संबंधी बैठक का आयोजन किया गया है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा बैठक में पुलिस अधीक्षक, संयुक्त आयुक्त आयकर, लीड बैंक मैनेजर, जिला आबकारी अधिकारी, संभागीय आयुक्त वाणिज्यिक कर, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक आकाशवाणी, स्टेशन प्रबंधक रेल्वे और टीडीएस टेली कम्यूनिकेशन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि इस बैठक में निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी/संबंधित अधिकारी के साथ उपस्थित रहें ।

राज्य शासन के राजस्व विभाग मंत्रालय और आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गनिर्देशन में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में पटवारी भर्ती परीक्षा 2022-23 के परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेज का सत्यापन का कार्य गत दिनों एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से संपन्न किया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में खजरी में विभिन्न प्रतियोगितायें संपन्न विद्यार्थियों ने विज्ञान की विभिन्न विधाओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ==================================================== भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग और मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजरी में आज दैनिक जीवन में विज्ञान और मेरे प्रिय वैज्ञानिक विषयों पर निबंध प्रतियोगिता, विज्ञान आधारित कविता पाठ प्रतियोगिता, रंगोली और विज्ञान प्रश्न मंच के कार्यक्रम संपन्न हुये। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अभिलाषा भांगरे ने बताया कि डॉ.सी.वी.रमन सहित अन्य भारतीय वैज्ञानिकों के व्यक्तित्व और कृतित्व को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने बखूबी जाना। प्रश्न मंच का संचालन श्रीमती निशा सक्सेना, श्रीमती विसालम मसीह, श्रीमती सुशीला गुलवास्कर व श्री दुबे द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख श्रीमती अंजलि गद्रे द्वारा इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक साइंस के मॉडल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है जिसमें संस्था की ओर से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है ।

किसी व्यक्ति/ठग द्वारा कॉल कर पैसे की माँग करने पर कृषकों से शिकायत दर्ज कराने की अपील ======================================================= कृषि अभियांत्रिकी विभाग को कृषकों के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात मोबाईल नंबर द्वारा अनाधिकृत व्यक्ति कृषकों से सम्पर्क कर राशि की माँग कर आश्वासन दे रहा है कि उनका लॉटरी में चयन किया जायेगा और अनुदान का लाभ दिया जायेगा। कृषि अभियांत्रिकी उप संभाग छिंदवाड़ा के सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल ने किसानों से अपील की है कि सभी कृषक ऐसी अफवाहों से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति/ठग द्वारा कॉल कर पैसे की माँग करता है तो ऐसे साइबर अपराध के लिये कृषक इसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में करें या बेवसाइट www.cybercrime.gov.in या टोल फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करायें ।