शिक्षक पात्रता परीक्षा के कारण बीयू ने बीएड व एम एमएड की परीक्षा की स्थगित

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राज्य शासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टर सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की जाती है ।राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 130 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, नक्शा में सुधार करने, सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

बादल बारिश से अभी नहीं रात नया वेदर सिस्टम हो रहा सक्रिय

सुबह की सुर्खियां

राष्ट्रीय बीमा दिवस पर श्रीमती रत्नामाला पिसे के साथ एक खास मुलाकात

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला इकाई ने भी सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल का ऐलान किया है। लंबित मांगों को लेकर सहकारिता कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राशन वितरण खाद्य वितरण व फर्जी प्रभावित हो सकती है ।महासंघ के समिति ने बंद रहने की वजह से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शासकीय, स्वशासी चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंगलवार को सभी चिकित्सक 2 घंटे चिकित्सकीय और प्रशासनिक कार्य बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि, शासन प्रशासन द्वारा 31 मार्च 2023 को पारित उच्च स्तरीय समिति के निर्णय के अनुसार उचित कार्रवाई नहीं करता है। तो 3 मई से सभी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा मंडला फोर्स के लिए नए ब्रांडेड कनेक्टिविटी के लिए छिंदवाड़ा से नैनपुर के नाम पर तकरीबन 1504 करोड रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट के नाम पर छिंदवाड़ा मंडला फोर्स ब्रांडेड परियोजना है। यानी छिंदवाड़ा से मंडला का गेज कन्वर्जन हुआ है। लेकिन जिस नाम से परियोजना बनी है। उसके अनुसार ट्रेन नहीं चल पा रही है। पिछले सप्ताह से छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन शुरू हो गई है ।जो छिंदवाड़ा से सुबह होकर 11:15 बजे नैनपुर पहुंच जाती है ।या ट्रेन लगभग 5 घंटे के आसपास ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रहने के बाद दोबारा छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। इतने लंबे समय तक प्लेटफार्म में ट्रेन खड़े रहने के बावजूद मंडला तक ट्रेन को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम भमोडी में सोमवार को शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण महिला पुरुषों ने एकजुट होकर शराब दुकान खुलने नहीं दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर और स्कूल से शराब दुकान की दूरी नापी। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर और स्कूल से 100 मीटर के दायरे में शराब दुकान का नियम विरुद्ध संचालक हो रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।