मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम भमोडी में सोमवार को शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण महिला पुरुषों ने एकजुट होकर शराब दुकान खुलने नहीं दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थानीय मंदिर और स्कूल से शराब दुकान की दूरी नापी। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर और स्कूल से 100 मीटर के दायरे में शराब दुकान का नियम विरुद्ध संचालक हो रहा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
