मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शासकीय, स्वशासी चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंगलवार को सभी चिकित्सक 2 घंटे चिकित्सकीय और प्रशासनिक कार्य बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि, शासन प्रशासन द्वारा 31 मार्च 2023 को पारित उच्च स्तरीय समिति के निर्णय के अनुसार उचित कार्रवाई नहीं करता है। तो 3 मई से सभी चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।