मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा मंडला फोर्स के लिए नए ब्रांडेड कनेक्टिविटी के लिए छिंदवाड़ा से नैनपुर के नाम पर तकरीबन 1504 करोड रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट के नाम पर छिंदवाड़ा मंडला फोर्स ब्रांडेड परियोजना है। यानी छिंदवाड़ा से मंडला का गेज कन्वर्जन हुआ है। लेकिन जिस नाम से परियोजना बनी है। उसके अनुसार ट्रेन नहीं चल पा रही है। पिछले सप्ताह से छिंदवाड़ा नैनपुर ट्रेन शुरू हो गई है ।जो छिंदवाड़ा से सुबह होकर 11:15 बजे नैनपुर पहुंच जाती है ।या ट्रेन लगभग 5 घंटे के आसपास ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रहने के बाद दोबारा छिंदवाड़ा के लिए रवाना होती है। इतने लंबे समय तक प्लेटफार्म में ट्रेन खड़े रहने के बावजूद मंडला तक ट्रेन को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
