शिविर में छात्र कर रहे हैं योगाभ्यास , सीख रहे है खेल की बारीकियां रामाकोना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के छात्र-छात्राएं ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विविध गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। शिविर में छात्र-छात्राएं जहां एक और योगाभ्यास कर अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं, वहीं दूसरी और विभिन्न खेलों की बारीकियों को सीख रहे हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं योग शिक्षक चंद्रकांत नाचनकर शालेय छात्र छात्राओं को विविध योग क्रियाओं एवं योगासनों से परिचित कराते हुये उनकी उपयोगिता भी बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाला के खेल शिक्षक एच जी बल्की छात्र छात्राओं को खेलों की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।

छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट

छिन्दवाड़ा में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को दिया गया एक दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण ========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत विगत 8 मई को जिले के विभिन्न विकासखंडों में रिक्त कुल 51 पदों पर वॉक इन इंटरव्यू आयोजन के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो गई है । जिले में पदस्थ सीएम फेलो श्री गौरव कुमार जैन ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया के बाद चयनित सभी 51 मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को एक दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव नियुक्त मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को इंटर्नशिप से संबंधित सभी जानकारी और जन सेवा अभियान 2.0 में जन सेवा मित्रों के लिये चिन्हित 15 विभागों की 67 योजनाओं पर कार्य करने के लिये आवश्यक जानकारी प्रदान की गई ।

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ ======================== म.प्र. के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशी शिक्षण संस्थाओं में स्नातकोत्तर आदि उच्च अध्ययन की पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये 12 मई से ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । पात्र व इच्छुक विद्यार्थी 31 मई की मध्य रात्रि तक विभागीय पोर्टल www.scholarshipportal.mp.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिये आवेदक पिछड़े वर्ग का म.प्र. का मूल निवासी व 35 वर्ष से कम आयु का होना आवश्यक है । आवेदक/अभिभावक की आय क्रीमिलियर की सीमा में होना चाहिये तथा आवेदक स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिये । योजना के अंतर्गत विभिन्न शर्तो की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.bcwelfare.mp.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

Transcript Unavailable.

कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को बाटे पुरस्कार

कैंपस में 40 विद्यार्थियों का चयन

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

निवानो शांती सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री राजगोपाल जी 18 मई को दिल्ली पहुंचेंगे।इसलिए राष्ट्रीय युवा योजना 18 मई 2023 को गांधी शांति प्रतिष्ठान , नई दिल्ली में शांति एवं सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर रहा है,इसी अवसर पर शाम 4 बजे से 6 बजे तक श्री राजगोपाल जी को विश्व शांति के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रमकी अध्यक्षता जलपुरुष श्री राजेंद्र सिंह जी करेंगे।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में बैठक में अवैध अतिक्रमण के साथ-साथ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें फवारा चौक सहित मुख्य मार्ग व चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाया जाएगा सड़क पर व्यवस्थित ढंग से वाहन पार्किंग मिला तो चालान कट जाएगी दरअसल यह निर्णय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया है इसके अलावा वाहनों की रफ्तार कम करने सहित संकेतिक बोर्ड भी लगाए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।