पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ ======================== म.प्र. के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विदेशी शिक्षण संस्थाओं में स्नातकोत्तर आदि उच्च अध्ययन की पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये 12 मई से ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है । पात्र व इच्छुक विद्यार्थी 31 मई की मध्य रात्रि तक विभागीय पोर्टल www.scholarshipportal.mp.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिये आवेदक पिछड़े वर्ग का म.प्र. का मूल निवासी व 35 वर्ष से कम आयु का होना आवश्यक है । आवेदक/अभिभावक की आय क्रीमिलियर की सीमा में होना चाहिये तथा आवेदक स्नातक में 60 प्रतिशत या उससे अधिक प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिये । योजना के अंतर्गत विभिन्न शर्तो की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.bcwelfare.mp.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।