शिविर में छात्र कर रहे हैं योगाभ्यास , सीख रहे है खेल की बारीकियां रामाकोना- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के छात्र-छात्राएं ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विविध गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। शिविर में छात्र-छात्राएं जहां एक और योगाभ्यास कर अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं, वहीं दूसरी और विभिन्न खेलों की बारीकियों को सीख रहे हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं योग शिक्षक चंद्रकांत नाचनकर शालेय छात्र छात्राओं को विविध योग क्रियाओं एवं योगासनों से परिचित कराते हुये उनकी उपयोगिता भी बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाला के खेल शिक्षक एच जी बल्की छात्र छात्राओं को खेलों की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।
