मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम उमरहर की श्रीकृष्ण गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 200 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, अवैध कब्जा हटाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, जीपीएफ व अन्य राशि का भुगतान करने, प्रसूति सहायता राशि दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
सुपर-100 योजना के अंतर्गत प्रवेश चयन परीक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित जिले के विद्यार्थियों से सुपर-100 योजना के अंतर्गत प्रवेश चयन परीक्षा 2023 के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी आगामी 15 जून को रात्रि 11:59 बजे तक एम.पी. ऑनलाईन द्वारा WWW.MPONLINE.GOV.IN पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं । जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि सुपर-100 योजना के अंतर्गत प्रवेश चयन परीक्षा के लिये सत्र 2022-23 में शासकीय विद्यालयों से नियमित विद्यार्थियों के रूप में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आगामी 2 जुलाई को जे.ई.ई. और 3 जुलाई को पहली पाली में एन.ई.ई.टी (नीट) व व्दितीय पाली में सी.एल.ए.टी. (क्लेट) की प्रवेश चयन परीक्षा होगी । परीक्षा फार्म के लिये प्रति विद्यार्थी 100 रूपये परीक्षा शुल्क और 30 रूपये पोर्टल शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाईट WWW.MPSOS.NIC.IN अथवा मोबाईल एप mpsos से डाउनलोड किये जा सकेगें तथा प्रवेश पत्र पर परीक्षा की समय सारणी आदि की जानकारी अंकित रहेगी।
बारिश के पहले आपदा से निपटाने की बनाई रूपरेखा
सुपर -100 में चयनीत हुए तो विभाग करेगा जेईई और एनईईटी की तैयारी
सुबह की सुर्खियां
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, लगाता गर्मी के तीखे तेवर और तापमान को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को अवकाश 19 जून तक के लिए घोषित कर दिया है इसके पहले से आज के स्कूल 16 जून से और निजी स्कूलों में 14 से 15 जून से विद्यार्थियों का नया 17 घोषित करना तय कर दिया था लेकिन मौसम को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थान में 19 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है अब 20 जून से नया सत्र शुरू होगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा के अंतर्गत आने वाले आदिवासी अंचल के गांव में हैंडपंप सूख गया है नल जल योजना असफल हो गई है जन समस्याओं को लेकर ग्रामीण अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं जनप्रतिनिधि धावा सुखारी गांव के लगभग 3000 लोग कुछ ऐसे हालात से जूझ रहे हैं सोमवार को दोनों गांव के लिए पानी की समस्या को लेकर सड़क पर आंदोलन करने ग्रामीण उत्तर उतरे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
