मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, नगर निगम में बुधवार को आयुक्त राहुल सिंह द्वारा संबल योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अनुग्रह सहायता से लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए साथ ही कॉलोनियों के सर्वे की समीक्षा करते हुए शाम तक सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, केंद्र सरकार ने गेहूं के भाव में वृद्धि को लेकर व्यापारियों की लिमिट निर्धारित कर दी है सरकार के इस आदेश का तत्काल प्रभाव में लागू होने की सूचना से व्यापारियों में खलबली मच चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में अप्रेजल को लेकर त्रासदी की स्थिति निर्मित हो रही है शहर के शहरी क्षेत्रों में कई दिनों तक के अंतराल के बाद में पानी की सप्लाई होने से लोगों खर्चे मशक्कत का सामना सामना करना पड़ रहा है वहीं मंगलवार को भरता देव स्थित फिल्टर प्लांट की मशीन खराब होने से शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित हुई है नगर निगम की टीम द्वारा टैंकरों की सहायता से पानी की सप्लाई की गई वहीं शाम तक भरता देव पावर प्लांट की मशीनों का कार्य भी ठीक किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में एक पखवाड़े से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को खासा परेशान किया है ना हो तो फिर के बाद भी पहचान करने का दौर जारी है बीते 3 दिनों से दिन का पारा 38 से 40 डिग्री तक दर्ज किया गया है और इसके कारण उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ती जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

Transcript Unavailable.

कॉलेज प्रवेश: युजी के लिए सत्यापन का अंतिम दिन आज

Transcript Unavailable.

छिंदवाड़ा में जिले के 4 विकासखंडों के गणित/विज्ञान प्रयोगशाला सहायक व प्रभारी शिक्षकों के 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ ======================================================== जिले के 4 विकासखंडों के गणित/विज्ञान प्रयोगशाला सहायक व प्रभारी शिक्षकों से 17 जून तक 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में शुभारंभ हुआ । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखण्ड तामिया, जुन्नारदेव, हर्रई व चौरई के शिक्षकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने कहा कि प्रैक्टिकल पर आधारित यह प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को समय पर उपस्थित होना आवश्यक है तथा बिलंब से आने और प्रशिक्षण में नहीं आने वाले शिक्षकों पर उचित कार्यवाही की जायेगी । उन्होंने बताया कि भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत सर्वश्री राकेश डेहरिया, परेश वर्मा व अंसारी द्वारा सभी को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर प्राचार्य एवं मास्टर ट्रेनर्स सर्वश्री अवधूत काले, भारत सोनी, नासेरी व दिलीप ढोक ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

छिन्दवाड़ा में विश्व रक्तदान दिवस पर कार्यशाला संपन्न ======================================================== मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदान दिवस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामबाग छिन्दवाड़ा में विशेष स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुमित मोहबे, एपीएम सुश्री आरती यादव, रघुनाथ वर्मा, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, नर्सिंग आफिसर व कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने बताया कि जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने कार्यक्रम में रक्तदान के लाभ की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि रक्तदान करने से हार्टअटैक की संभावना कम होती है। कैंसर के ख़तरे कम होते हैं, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, लीवर से जुड़ी समास्याओं में राहत मिलती है और दिल के लिए फायदेमंद है। जब अपनों को रक्त की जरूरत पड़ती है, तब रक्तदान का महत्व समझ में आता है, इसलिए स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है और उम्र 18 से 65 वर्ष की है, तो ऐसा व्यक्ति प्रत्येक 3 माह में एक बार रक्तदान कर सकता हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक व्यक्ति रक्तदान करें, क्योंकि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के जीवन के लिये वरदान हो सकता है तथा किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल जाने से उसकी जान बचाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को किसानों और अन्य आवश्यक लोगों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मोबाइल ज्ञान के माध्यम से आम महोत्सव का शुभारंभ आज कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज नाबार्ड की मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर जिले में आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया । यह मोबाइल वेन विकासखंड छिंदवाड़ा के रिहाईशी इलाकों में 3 दिन तक विभिन्न प्रकार के आमों जैसे लंगड़ा, केसर, दशहरी आदि की बिक्री करेगी। इन सभी आमों को पकाने में किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है और सीधा किसान के बगीचे से शहरवासियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.ऊईके और सृजन एफ़ओपी के सदस्यगण उपस्थित थे। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा अपनी आदिवासी विकास निधि के अंतर्गत जिले के 66 हजार 976 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित करने के लिए बाड़ी परियोजना के अंतर्गत लगभग 64 हजार 322 बाड़ियों को बढ़ावा दिया गया है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।