मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जबलपुर संभाग कमिश्नर अजय कुमार वर्मा द्वारा गुरुवार को सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंच जाओ उन्होंने डॉक्टरों व कर्मचारियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी और बीते दिनों दिए गए अल्टीमेटम पर चर्चा करते हुए प्रगति की समीक्षा की। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, प्रदेश में चुनावी वर्ष में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना के लाभ को लेकर हजारों महिलाएं अब भी परेशान हैं उनके बैंक खातों की गड़बड़ी अब तक दुरुस्त नहीं हो पाए हैं जिसके चलते उनके खातों में योजना की राशि नहीं पहुंच पाए हैं ऐसे महिलाओं को बैंक के चक्कर में जुटी हुई है आंकड़ों के अनुसार जिले में 3 लाख91 हजार महिलाएं लाडली बहना योजना में पात्र पाई गई थी परंतु अब तक 30 हजार महिलाओं के खाते में गड़बड़ी के बाद में रविवार को बैंक और पोस्ट ऑफिस को लेकर डीबीटी की के लिए खुले गए थे जिसमें से 24 हजार महिलाओं के डीबीटी तो हो पाए परंतु 6 हजार महिलाओं के खाते में डीबीटी ना होने से कृषि नहीं पहुंच पाए हैं।क्लिक करऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं मिलावट के खेल को पर अंकुश ना लगाना अफसरों के लिए महंगा साबित हो रहा है जिला कलेक्टर श्रीमती शीला पटले द्वारा खाद्य और औषधि प्रशासन सहित नापतोल विभाग के अफसरों की विशेष बैठक लेकर मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई करने के अल्टीमेटम दिया है जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में भी नहीं संवाद के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
जिला पेंशन कार्यालय में 19 से 23 जून तक विशेष पेंशन शिविर का आयोजन ======================================================== संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा म.प्र. भोपाल और संभागीय कमिश्नर जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आगामी 19 से 23 जून तक जिला पेंशन कार्यालय में विशेष पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि संबंधित पेंशन लिपिक के साथ शिविर में उपस्थित रहकर सभी लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें । पेंशन शिविर के बाद यदि अधिवार्षिकी, परिवार पेंशन, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, अनिवार्य सेवा निवृत्ति आदि किसी भी प्रकार के पेंशन प्रकरण लंबित पाये जाते हैं तो संबंधित कार्यालय प्रमुख की जबावदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जायेगी । वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री अरूण वर्मा ने बताया कि जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि विशेष पेंशन शिविर में 31 मार्च 2023 तक सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सभी पेंशन प्रकरण पूर्व की आपत्ति का पूर्ण निराकरण कर 20 जून 2023 तक जिला पेंशन अधिकारी के कार्यालय में अनिवार्यतः जमा करायें तथा इन लंबित पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने बताया कि 30 जून 2023 के पश्चात 31 मार्च 2023 तक सेवानिवृत्त/मृत शासकीय सेवकों के प्रकरण लंबित पाये जाने पर संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदारी निर्धारित की जायेगी।
जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन 6 जुलाई को प्रस्तावित ========================================================= जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर की अध्यक्षता में आगामी 6 जुलाई को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन प्रस्तावित किया गया है । जिले के सभी पेंशनर संघों से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी 23 जून तक पेंशनरों से संबंधित समस्यायें जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करें ।
मोबाइल वाणी पार्क गांव आजीविका और हम विषय में फसलों की तैयारियों के संबंध के साथ-साथ मानसून आने से पूर्व मिट्टी परीक्षण के साथ-साथ मीटिंग की किस तरीके से तैयारी की जाए साथ ही क्षेत्र में होने वाले फसलों की बुवाई के संबंध में आज हमारे साथ कृषि विस्तार अधिकारी (सेवानिवृत्त) जागेश्वर ढोमने ने मोबाइलवाणी से विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।
सुबह की सुर्खियां
मेरी भी आवाज सुनो कार्यक्रम के माध्यम से आज हमारे साथ छात्र रोशन गायकवाड ने किस तरीके से इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,लाभ और व्यापार की स्थिति के साथ-साथ उस योजना में जमीनी स्तर पर किस तरीके से क्रियान्वयन के साथ-साथ बैंकों में किस तरीके से आप आवेदन कर सकते हैं इसके बारे में मोबाइल वाणी के साथ जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के चार विकास खंडों के पदस्थ गणित विज्ञान प्रयोगशाला सहायक व प्रभारी शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिन का शुभारंभ बुधवार को किया गया है इस प्रशिक्षण 17 जून तक एमएलबी स्कूल में आयोजित किया जाएगा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तामिया जुन्नारदेव हर्रई और चौरई के शिक्षक गण उपस्थित रहे। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
