जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन 6 जुलाई को प्रस्तावित ========================================================= जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर की अध्यक्षता में आगामी 6 जुलाई को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पेंशन फोरम की बैठक का आयोजन प्रस्तावित किया गया है । जिले के सभी पेंशनर संघों से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी 23 जून तक पेंशनरों से संबंधित समस्यायें जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत करें ।
