मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को किसानों और अन्य आवश्यक लोगों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मोबाइल ज्ञान के माध्यम से आम महोत्सव का शुभारंभ आज कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज नाबार्ड की मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर जिले में आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया । यह मोबाइल वेन विकासखंड छिंदवाड़ा के रिहाईशी इलाकों में 3 दिन तक विभिन्न प्रकार के आमों जैसे लंगड़ा, केसर, दशहरी आदि की बिक्री करेगी। इन सभी आमों को पकाने में किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया गया है और सीधा किसान के बगीचे से शहरवासियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.ऊईके और सृजन एफ़ओपी के सदस्यगण उपस्थित थे। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की जिला विकास प्रबंधक श्रीमती श्वेता सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा अपनी आदिवासी विकास निधि के अंतर्गत जिले के 66 हजार 976 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित करने के लिए बाड़ी परियोजना के अंतर्गत लगभग 64 हजार 322 बाड़ियों को बढ़ावा दिया गया है।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।