निर्वाचक नामावली में दर्ज अधिक उम्र के निर्वाचकों के सत्यापन के दौरान गलत आयु प्रदर्शित होने पर ऐसी प्रविष्टि में तत्काल सुधार करने के निर्देश ======================================================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली में दर्ज अधिक उम्र के निर्वाचकों के सत्यापन का कार्य संपादित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य में आगामी निर्वाचनों को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि निर्वाचक नामावली में 100+ आयु के निर्वाचकों का भौतिक सत्यापन के दौरान यदि मतदाता की उम्र गलती से 100+ आयु प्रदर्शित हो रही है तो तत्काल प्रारूप-8 में जानकारी प्राप्त कर ऐसी प्रविष्टि को सुधारने की कार्यवाही करें। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और तहसीलदारों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें,खबरें फटाफट
पपीता सह पंच स्तरीय खेती पर अमोल गुर्वे के साथ विशेष बातचीत
लाल बाग रोड स्थित बंधा रेलवे फाटक क्रमांक-पी.सी.-22 सड़क यातायात के लिये 20 जून को रात्रिकालीन समय 11 से 4 बजे तक रहेगा बंद ========================================================== अनुविभागीय दण्डाधिकारी छिंदवाड़ा ने बताया कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) मध्य रेल जुन्नारदेव द्वारा सूचित किया गया है कि रेल पथ अनुरक्षण/नवीनीकरण कार्य करने के लिये लाल बाग रोड स्थित बंधा रेलवे फाटक क्रमांक-पी.सी.-22 फाटक का सड़क यातायात 20 जून 2023 को रात्रिकालीन समय रात्रि 11 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगा । इस समयावधि में रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का वाहन पार नहीं कर पायेगा ।
मणिपुर राज्य की राज्यपाल सुश्री उईके का भ्रमण कार्यक्रम ========================================================= मणिपुर राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके 21 जून को कोलकाता एयरपोर्ट से प्रस्थान कर शाम 4:55 बजे नागपुर एयरपोर्ट आयेंगी और इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा छिंदवाड़ा पहुंचेंगी एवं 24 जून तक ठहरेंगी । आप 25 जून को छिंदवाड़ा से दोपहर 2 बजे नागपुर एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगी ।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में बिजली की कटौती का विरोध होने पर विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारों पर बिजली की ट्रिपिंग के माध्यम से अघोषित कटौती करना प्रारंभ कर दिया है जो बिजली उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है विशेषज्ञों के अनुसार मानसून आहिस्ते आहिस्ते आगे बढ़ रहा है पश्चिम बंगाल झारखंड व बिहार के भागों से आगे बढ़कर मानसून प्रदेश में दस्तक देगा तूफान का असर वह हवाओं के रुख बदलने से प्री मानसून गतिविधियों अभी लेट हो गई है ऐसे में मानसून विभाग के अनुसार 24 से 25 जून को प्री मानसून मानसून की एक साथ धमाकेदार एंट्री हो सकती है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से एक बार फिर से स्कूल ए शुरू हो चुकी है शासन के निर्देश पर सुबह के पाले में कक्षा छठी से 12वीं तक की स्कूले लगेगी जब कक्षा पहली से पांचवी तक की स्कूले 1 जुलाई से शुरू हो गई ।क्लिक कर आडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में जल जीवन मिशन के तहत जिले के दो डिवीजन ओं में हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से योजना निर्माणाधीन है लेकिन आप शुरू की लचर कार्यप्रणाली और ठेकेदारों की मनमानी के चलते अब तक 50 फ़ीसदी निर्माण कार्य पूरे नहीं हो सके हैं हालात यह है कि दोनों जनों के 68 योजनाओं के प्रस्ताव मुख्यालय में ही स्वीकृति का इंतजार के चक्कर में धूल खा रहे हैं। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, ब्रांड गेज कन्वर्जन के बाद अब छिंदवाड़ा से ट्रेन चलाया जाने की तैयारियां चल रही है इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के बाद अब 2 नई ट्रेनों के चलाए जाने की तैयारी चल रही है रेलवे सूत्रों की माने तो मुंबई से नागपुर चलने वाली सेवाग्राम एक्सप्रेस को नागपुर से छिंदवाड़ा तक चलाए जाने और चित्रकूट एक्सप्रेस को 3 दिन छिंदवाड़ा से चलाया जाना बताया जा रहा है इसके लिए प्रस्ताव भी दो ट्रेनों के लिए भेज दिया है और जल्द शुरू होने की आशंका है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
