Transcript Unavailable.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल में योग शिविर संपन्न ========================================================== प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल छिंदवाड़ा में प्रातः 6 बजे योग शिविर संपन्न हुआ । शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के योग प्रशिक्षक श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत व श्री राजेन्द्र दुबे द्वारा बंदियों को योग की विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी दी गई और योगाभ्यास कराया गया । कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री यजुवेद्र वाघमारे, उप जेल अधीक्षक श्री ज्ञानांशु भारतीय, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े, बंदीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
रोजगार मेले में चयनित 30 युवाओं को किये गये आफर लेटर वितरित =========================================================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में म.प्र.ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले की 11 जनपद पंचायतों में 5 से 20 जून तक रोजगार मेले संपन्न हुये । इन रोजगार मेलों में जेड सिक्युरिटी मल्टीपरपस कंपनी नागपुर द्वारा 238 प्रतिभागियों का पंजीयन कर 150 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया । इन चयनित युवाओं में से 30 युवाओं को आफर लेटर वितरित किये गये । इस अवसर पर म.प्र.ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार, जिला प्रबंधक (कौशल उन्नयन एवं रोजगार) श्री सुक्कन कुमार कवड़े, सभी विभागीय अधिकारी और जेड सिक्युरिटी गार्ड के चयन अधिकारी श्री योगेश शेंडे व श्री मनोज सोनेकर उपस्थित थे ।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन के लिये 30 जून तक पुन:खोला गया एम.पी.टास पोर्टल ======================================================== राज्य शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के वितरण के लिये एम.पी.टास पोर्टल को पुन:खोला गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सत्र 2022-23 के ऐसे नवीन विद्यार्थी जो किसी कारणवश आनलाईन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे आगामी 30 जून तक छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं । सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि जिले के विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, सभी महाविद्यालयों के नोडल प्राचार्यों और तकनीकी व प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि सत्र 2022-23 के ऐसे नवीन विद्यार्थी जो किसी कारणवश आनलाईन आवेदन नहीं कर पाये है, से आनलाईन आवेदन निर्धारित समयावधि में भरवाकर संस्था में जमा करायें। इस अवधि के पश्चात यदि कोई विद्यार्थी आनलाईन आवेदन करने से वंचित रहता है तो इसके लिये विद्यार्थी और संस्था प्रमुख स्वतः जवाबदार होंगे। सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिये गये हैं कि वे 30 जून के बाद संस्था में अध्ययनरत कोई विद्यार्थी आवेदन के लिये शेष नहीं है, के परिप्रेक्ष्य में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में छिंदवाड़ा जिला ए ग्रेड के साथ प्रदेश में टॉप 3 पर नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा व पुलिस विभाग भी प्रदेश में ए ग्रेड के साथ क्रमश: व्दितीय व तृतीय स्थान पर =============================================================== सुशासन की अवधारणा के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रत्येक टीएल बैठक में समीक्षा के साथ ही विभागवार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। परिणामस्वरूप छिंदवाड़ा जिला सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लगभग प्रत्येक माह ए ग्रेड के साथ प्रदेश में टॉप पर रहा है। माह मई 2023 की 20 जून को जारी रैंकिंग में भी छिंदवाड़ा जिला ‘ए’ ग्रेड के साथ टॉप 3 में है। उल्लेखनीय है कि शिकायतों के निराकरण में जिले के सभी अधिकारियों के गंभीर प्रयासों के परिणामस्वरूप छिंदवाड़ा जिले ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण निराकरण में कुल 81.74 प्रतिशत अंक स्कोर करते हुए 'ए' ग्रेड के साथ प्रदेश में तृतीय स्थान पर यह उपलब्धि हासिल की है । इसी प्रकार नगरनिगमवार ग्रेडिंग में नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा गुणवत्तापूर्ण निराकरण में कुल 91.36 प्रतिशत अंक स्कोर करते हुए 'ए' ग्रेड के साथ प्रदेश में व्दितीय स्थान पर और पुलिस विभाग छिंदवाड़ा गुणवत्तापूर्ण निराकरण में 89.23 प्रतिशत अंक स्कोर करते हुये 'ए' ग्रेड के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह और सी.एम.हेल्पलाइन के प्रभारी अधिकारी व लोक सेवा प्रबंधन की टीम और सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को बधाई दी है।
योग दिवस आज :स्टेडियम मैदान ओलंपिक बैडमिंटन हॉल में होगा मुख्य आयोग
आज सांसद नकुलनाथ के जन्म दिन पर होंगे योजना
सुबह की सुर्खियां
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र स्वीकृत और भुगतान किये जाने के लिये आधार अधारित उपस्थिति अनिवार्य किये जाने का निर्णय ========================================================= राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (महाविद्यालयीन) के आवेदन पत्र स्वीकृत और भुगतान किये जाने के लिये आधार अधारित उपस्थिति अनिवार्य किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। इस संबंध में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा जिले में संचालित सभी शासकीय व अशासकीय शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी संस्था में बायोमैट्रिक मशीन स्थापित किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि आधार आधारित बायोमेट्रिक मशीन की उपयुक्तता शासकीय सॉफ्टवेयर NIC, MPSEDC के अनुरूप रहे। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की डिवाईस से ली जाने वाली उपस्थिति अथवा ऑफलाईन उपस्थिति मान्य नहीं की जायेगी।
