निर्वाचक नामावली में दर्ज अधिक उम्र के निर्वाचकों के सत्यापन के दौरान गलत आयु प्रदर्शित होने पर ऐसी प्रविष्टि में तत्काल सुधार करने के निर्देश ======================================================== भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली में दर्ज अधिक उम्र के निर्वाचकों के सत्यापन का कार्य संपादित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य में आगामी निर्वाचनों को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि निर्वाचक नामावली में 100+ आयु के निर्वाचकों का भौतिक सत्यापन के दौरान यदि मतदाता की उम्र गलती से 100+ आयु प्रदर्शित हो रही है तो तत्काल प्रारूप-8 में जानकारी प्राप्त कर ऐसी प्रविष्टि को सुधारने की कार्यवाही करें। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले द्वारा जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और तहसीलदारों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
