शहपुरा स्थित गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा शहपुरा स्थित गौ-शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान 101 गौ-वंश और 20 बैग स्वर्णदाना संतुलित पशु आहार पाया गया । निरीक्षण के दौरान शहपुरा गौ-शाला के नोडल अधिकारी डॉ.पंकज माहोरे साथ में थे ।
स्कूलों के खाली पदों पर होगी अतिथि शिक्षको की नियुक्ति ,17 तक देनी होगी अहमद
सड़क बन गई सिरदर्द.....नए पुल पर जमा हो रहा पानी गिट्टी कीचड़ में फंस रहे वाहन
सुबह की सुर्खियां
सात फुट लंबे दो सांपों को पकडकर जंगल मे ले जाकर छोडा नागपुर - मेडिकल हॉस्पिटल नागपुर मे डॉक्टर उमाकांत के निवास पर सात फुट लंबे पकडकर एक साथ दो सांपों की जोडी को सर्प मित्र सागर शरद सालवे व शुभम पारले ने पकड़कर मकर ढोकला उमरेड रोड पर जंगल मे प्रकृति मुक्त किया इनके इस साहसिक कार्य के लिए उपस्थित जनो सराहना की।
जिले के संतरा चल में मोहगाव जलाशय के डूब क्षेत्र प्रभावित किसान एक बार फिर राशन पानी लेकर जिला मुख्यालय पहुंच गए है। किसानों द्वारा कलेक्ट्रेड के सामने स्थित मैदान में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवाओं को कौशल विकास के साथ लर्न एंड अर्न की तर्ज पर ऑन जॉब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना लागू की गई है।
नवीन शिक्षण सत्र प्रशासन ने सौसर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली शिक्षण संस्थाओं का जायजा लेने की कवायद शुरू कर दी है।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की मुख्य खबरें,खबरें फटाफट
म.प्र. में कानून व्यवस्था खत्म हो गई राष्ट्रपति प्रदेश सरकार को बर्खास्त करें- रघु ठाकुर मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा के नेता और विधायक प्रतिनिधि के द्वारा शराब के नशे और सत्ता के मद में चूर होकर सरेआम आदिवासी पर पेशाब की गई है। यह एक अर्थ में एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि समूचे प्रदेश - सरकार और समाज पर पेशाब करने के समान है। अपराधियों की यह हिम्मत इसलिए हुई है कि पिछले दिनों प्रदेश में सत्ताधीशों के द्वारा व उनके संरक्षण में जो अपराध किए गए हैं, उन पर, सरकार मूकदर्शक रही है। विधानसभा के स्पीकर महोदय के बेटे के द्वारा टोल पर खुलेआम पुलिस अधिकारियों को गंदी-गंदी गालियां दी गई थी। परंतु, कोई कार्यवाही तो दूर, उल्टे पुलिस वाले ही स्पीकर पुत्र से माफी मांगते नजर आए। ऐसी कितनी ही घटनाएं उदधृत की जा सकतीं हैं। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, ऐसा महसूस करती है कि मध्यप्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है और महामहिम राष्ट्रपति जी से मांग करती है कि मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। अगर राष्ट्रपति जी ने यह कदम नहीं उठाया तो पार्टी शीघ्र दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग करेगी।
