जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों व आश्रमों के अधीक्षकों की समीक्षा बैठक का आयोजन आज ============================================================= सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने बताया कि विभाग के अंतर्गत संचालित सभी छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों की समीक्षा बैठक आज प्रात: 10:30 बजे से शासकीय कन्या शिक्षा परिसर छिंदवाड़ा में आयोजित की गई है । बैठक में सत्र 2023-24 छात्रावास/आश्रम में नवीनीकरण, नवीन छात्रों के प्रवेश की जानकारी, छात्रावासों एवं आश्रम में खाद्यान्न उठाव एवं संबंधित समस्या की जानकारी, छात्रावासों के युक्तियुक्तकरण की जानकारी, सीट वृध्दि, जूनियर से सीनियर किये जाने के प्रस्ताव, अतिरिक्त कक्ष, एप्रोच रोड एवं बाउंडरी वाल निर्माण के संबंध में जानकारी, प्रोफाईल पंजीयन तथा ऑनबोर्डिंग की जानकारी आदि एजेंडा बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी । उन्होंने विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी अधीक्षकों को बैठक में निर्धारित समय पर जानकारी के साथ अनिवार्यत: उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं । अनुपस्थिेत रहने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी ।
सुबह की सुर्खियां
ग्राम पंचायत रामाकोणा में बने सार्वजनिक शौचालय में गंदगी के चलते पंचायत द्वारा इसमें ताले जड़ दिए है ,जिसके चलते बाहर से आने वाले यात्रियों एवं राहगीरों ,को शौचालय के अभाव में इधर उधर भटकना पड़ता है।
सौसर नगर के शासकीय कन्या उमा विद्यालय की कक्षा 12 वी की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली 05छात्रा ओ को राज्य सरकार के मेधावी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लैपटॉप क्रय करने के पच्चीस हजार रुपए प्राप्त हुए।
जिले में आज भी दूरस्थ अंचलों में शिक्षा व्यवस्था के हाल बुरे हैं।विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए स्कूल में ना टीचर है ना ही सुरक्षित स्कूल भवन है।
जिला अस्पताल पर अब मरीजों को एक्स रे कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।गुरुवार को शासन ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है की जिला अस्पताल पर मरीजों को एक्स रे के लिए लगने वाले शुल्क को हटा दिया जाए।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में हो रही लगातार बारिश का असर माचागोरा बांध पर भी देखने को मिल रहा है बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है कुल 625.75 मीटर क्षमता वाले बांध का जलस्तर बढ़कर 622.76 मीटर तक पहुंच गया है जबकि डैम में 270.88 मिलीयन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में डैम का लेवल तेजी से 1 मीटर तक बढ़ा है। जबकि आगे भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है डैम का लेवल मेंटेन करने के लिए बांध के गेट खोले जाना है कार्यपालन यंत्री एसके सिर शाम के अनुसार 22 जुलाई को डैम के गेट खोल कर पानी छोड़ा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है राजनीतिक दलों के साथ अब प्रशासनिक अमला भी एक्शन मोड में है गुरुवार को जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पर ले रहे बैठक लेते हुए विधानसभा चुनाव का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में खरीफ सीजन के लिए इस साल जिले में यूरिया व डीएपी का भरपूर भंडार है इसके बाद भी किसानों को समस्या हो रही है बुधवार को अमरवाड़ा के शिवराज सैनी में किसानों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया इस मामले में नाराज कलेक्टर सहमति से तलाक लेने बुधवार को कृषि सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज भी परिवहन आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के जाँच दल द्वारा आज अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न मार्गो सहित चौरई-अमरवाड़ा मार्ग पर पहुंचकर स्कूल बसों सहित सभी बसों की बारीकी से जाँच की गईं और 6 वाहनों पर तत्काल चालानी कार्यवाही करते हुये 36 हजार 823 रूपये का जुर्माना लिया गया । इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार शहर में संचालित सवारी बसों व स्कूल बसों में पहुंचकर वाहनों की पूर्णतः पेपर सहित फिटनेस की जाँच की गईं तथा जिन स्कूल वाहनों में गाइड लाइन के अनुसार कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार कार्य के लिये एक सप्ताह का अंतिम समय दिया गया । जिसके बाद ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री तेहनगुरिया ने बताया कि जिले के विभिन्न मार्गों सहित चौरई-अमरवाड़ा पर संचालित बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों से बलपूर्वक अधिक किराया लेने और क्षमता से अधिक सवारी बसों मे बैठाये जाने सहित वाहनों में किराया सूची नहीं लगी पाये जाने की मिल रही शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को देखते हुए परिवहन जाँच दल द्वारा शहर के मार्ग पर सवारी बसों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
