मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में हो रही लगातार बारिश का असर माचागोरा बांध पर भी देखने को मिल रहा है बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है कुल 625.75 मीटर क्षमता वाले बांध का जलस्तर बढ़कर 622.76 मीटर तक पहुंच गया है जबकि डैम में 270.88 मिलीयन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में डैम का लेवल तेजी से 1 मीटर तक बढ़ा है। जबकि आगे भी अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है डैम का लेवल मेंटेन करने के लिए बांध के गेट खोले जाना है कार्यपालन यंत्री एसके सिर शाम के अनुसार 22 जुलाई को डैम के गेट खोल कर पानी छोड़ा जाएगा। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
