सभी अधीक्षक छात्रावासो व मुख्यालय में निवास करे ।निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाए।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरंतर लापरवाह वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है साथ ही समझाइश देने के बाद भी लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति की बैठक जर्जर स्कूल भवन और शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा। शुक्रवार को दोपहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में शिक्षा समिति के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किए हैं जिसमें उन्होंने खराब रिजल्ट के साथ में स्कूल की व्यवस्थाओं में जर्जर भवन के साथ शिक्षकों की कमी का मुद्दा निरंतर उठा और इस पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला कलक्टर श्रीमती से तलाक लेने अनुविभागीय राजस्व प्रकरणों के पंजीयन और निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछली बैठक में राजस्व न्यायालयों में निराकरण का प्रतिशत 80 से ऊपर जाने के निर्देश दिए गए थे प्रगति आई है लेकिन सौंसर, जुन्नारदेव और चौड़ाई में थोड़ा और मेहनत करने की आवश्यकता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में मानसून की दस्तक के बाद लगभग हर दिन बारिश दर्ज की जा रही है कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है जिले में कुल औसत बारिश 1059 मिलीमीटर रखी जाती है जिसके मुताबिक इस साल 1 महीने में ही प्राची आवाज ना दे विकासखंड में 70% बारिश दर्ज की जा चुकी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से प्रांजली मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मौसम के मिजाज में बादलों की आवाजाही के साथ में कई तरह की क्षेत्रों में विचारों के साथ झमाझम बारिश दर्ज की जा रही है इसी कड़ी में जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 529 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 695.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 21 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 14.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 21 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 4.2, मोहखेड़ में 10.3, तामिया में एक, चौरई में 4.1, सौंसर में 4, पांढुर्णा में 14, बिछुआ में 19.4, परासिया में 62, जुन्नारदेव में 52.4, चांद में 14.2 और उमरेठ में 1.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 495.6, मोहखेड़ में 479.1, तामिया में 624, अमरवाड़ा में 538.6, चौरई में 396.4, हर्रई में 679.2, सौंसर में 459.1, पांढुर्णा में 381.6, बिछुआ में 355.4, परासिया में 724.8, जुन्नारदेव में 695, चांद में 446.1 और उमरेठ में 600.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। क्लिक करो ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से अंजलि मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा गड्ढों की समस्याओं को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी कर सुमित करने के लिए कहा गया है कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग छिंदवाड़ा श्री आशिफ मंडल ने बताया कि वर्षाकाल में लोक निर्माण विभाग संभाग छिन्दवाडा के अंतर्गत आने वाले मार्गों में सुधार कार्य के लिये अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक-2, छिन्दवाड़ा श्री आकाश खरे को नोडल अधिकारी बनाया गया है । आम जन लोक निर्माण विभाग संभाग छिन्दवाडा के अंतर्गत आने वाले मार्गों में कोई गड्ढा या क्षतिग्रस्त भाग पाया जाने पर सुधार कार्य के लिये उनके मोबाईल नंबर- 7000195079 पर सूचित कर सकते हैं । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के आवेदन के लिये एनआईसी 2.0 पोर्टल 22 जुलाई तक ओपन ========================================================= आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के एनआईसी 2.0 पोर्टल 22 जुलाई 2023 रात्रि 12 बजे तक खोला गया है । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के सभी संस्था प्रमुखों को निर्देश दिये हैं कि वे अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन एनआईसी-2.0 पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन भरवाने के लिये छात्र-छात्राओं को निर्देशित करें।
