जिले में अभी तक 710 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================= जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 710 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 856 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 6 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 6 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील तामिया में 5, जुन्नारदेव में 0.8 और उमरेठ में 1.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 638.6, मोहखेड़ में 671.2, तामिया में 982, अमरवाड़ा में 694.2, चौरई में 535.4, हर्रई में 864, सौंसर में 663.5, पांढुर्णा में 539.2, बिछुआ में 503.2, परासिया में 883.2, जुन्नारदेव में 856, चांद में 560.1 और उमरेठ में 836.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
"मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा" अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में भोपाल में समीक्षा बैठक का आयोजन 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले से कलेक्टर इस बैठक में होंगे शामिल ======================== राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा "मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा" अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव के प्रतिकक्ष में भोपाल में 7 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सभी संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहेंगे जिसकी लिंक पृथक से भेजी जायेगी । छिंदवाड़ा जिले से कलेक्टर इस बैठक में व्हीसी के माध्यम से शामिल होंगे ।
जल जीवन मिशन मध्य प्रदेश ग्राम स्तरीय सामुदायिक पुनश्चर्या प्रशिक्षण संपन्न- तामिया-जल जीवन मिशन, मध्यप्रदेश संदर्भित ग्राम स्तरीय सामुदायिक 3 दिन का प्रशिक्षण कुछ माह पूर्व छिंदवाड़ा जिले के विभिन्न विकास खंडों में ग्रामोद्योग संस्थान मंडला के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वय से विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति, जल समितियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ था । जिसका समीक्षात्मक एकदिवसीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण आज तामिया विकासखंड में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार श्री नितिन दत्ता, श्री साहू की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों को संपूर्ण प्रशिक्षण का पुनरावलोकन करा कर उनके क्षेत्र में किए गए कार्य में उपलब्धियां और आ रही समस्याओं के विषय में जानकारियां लेकर उन समस्याओं के समाधान के विषय में जानकारियां प्रदान की गई। मूल रूप से नल जल योजना के अंतर्गत हर घर शुद्ध एवं सुजल पेयजल की आपूर्ति हेतु इस समिति का कार्य है। जिसमें टैब कनेक्शन, जल संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण, फील्ड टेस्ट की जानकारी ,आई एस ए की भूमिका ,प्रमुख रूप से महिलाओं की भागीदारी, मध्यप्रदेश राज्य की अवधारणा ,सरपंच और ग्राम पंचायत की भूमिका और जिम्मेदारियां ग्राम सभा में पानी समितियों का गठन ,जन जागरूकता इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री नितिन दत्ता, श्री साहू ग्रामोद्योग संस्थान के समन्वयक श्रीमती सेल्विया आनंद मैडम, मास्टर ट्रेनर राजेश तिवारी, प्रीतिवाला राव ,सतीश कैथवास, हिना नागवंशी का विशेष सहयोग रहा।
आंखों के व्यायाम
नवागत कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा ग्राम चरईकला स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा का किया अनावरण
"समाधान आपके द्वार" योजना के अंतर्गत आज लोक अदालत शिविर संपन्न ================================= म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा और जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में "समाधान आपके द्वार" योजना के अंतर्गत आज लोक अदालत शिविर संपन्न हुआ । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े ने बताया कि लोक अदालत शिविर में न्यायालय, राजस्व विभाग, वन विभाग और विद्युत विभाग के 1061 लंबित प्रकरणों और 459 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।
छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे,खबरें फटाफट
जिले में अभी तक 709.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज =========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 709.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 836.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 5 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 3.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 5 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 4.2, तामिया में 11, अमरवाड़ा में 4.2, चौरई में 4.2, हर्रई में 4.2, परासिया में 5.2, जुन्नारदेव में 2.2, चांद में 2.4 और उमरेठ में 2.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 638.6, मोहखेड़ में 671.2, तामिया में 977, अमरवाड़ा में 694.2, चौरई में 535.4, हर्रई में 864, सौंसर में 663.5, पांढुर्णा में 539.2, बिछुआ में 503.2, परासिया में 883.2, जुन्नारदेव में 855.2, चांद में 560.1 और उमरेठ में 835 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से संवाददाता दिनकर पातुलकर मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रीमती करुणा रघुवंशी से जलवायु की पुकार अभियान के तहत साक्षात्कार किया। जिसमे श्रीमती करुणा रघुवंशी ने यह बताया कि जलवायु होने वाले बदलाव में उपाय नहीं वरन कारन को ढूँढना है। उन्होंने बताया कि जलवायु में बदलाव ये जो 20 सालों में हुआ है, वह एक हजार सालों में नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि पुरे विश्व में जलवायु के बदलाव में हम किसी एक चीजों को लेकर दोष नहीं दे सकते हैं, बल्कि हमें इसके पीछे होने वाले कारन को ढूंढ कर सही करना है। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम बदलाव में सबसे पहला कारण यह है कि पुरे विश्व में जंगल को बर्बाद करने का हाथ भी मनुष्यों का है, दूसरा कारन इधर उधर कचड़े को फेंकना जैसे प्लास्टिक, बोतल इत्यादि। क्योकि अगर हमारा वातावरण अगर सही न रहे तो प्रकृति भी हमें उसी तरह का व्यव्हार करेगी जिस तरह से हम प्रकृति के साथ कर रहे है। उन्होंने बताया कि हमें अगर जलवायु परिवर्तन को रोकना है, तो हमें जंगल को काटना बंद करना होगा और नदियों में होने वाले खनन को रोकना होगा। जिससे की हम अपने जलवायु परिवर्तन को रोक सकते हैं। साथ ही फैक्ट्रियों से होने वाले गंदगियों से भी छुटकारा दिलवाना है
