"मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा" अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में भोपाल में समीक्षा बैठक का आयोजन 7 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले से कलेक्टर इस बैठक में होंगे शामिल ======================== राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा "मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा" अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव के प्रतिकक्ष में भोपाल में 7 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में सभी संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहेंगे जिसकी लिंक पृथक से भेजी जायेगी । छिंदवाड़ा जिले से कलेक्टर इस बैठक में व्हीसी के माध्यम से शामिल होंगे ।
