"समाधान आपके द्वार" योजना के अंतर्गत आज लोक अदालत शिविर संपन्न ================================= म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा और जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में "समाधान आपके द्वार" योजना के अंतर्गत आज लोक अदालत शिविर संपन्न हुआ । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागड़े ने बताया कि लोक अदालत शिविर में न्यायालय, राजस्व विभाग, वन विभाग और विद्युत विभाग के 1061 लंबित प्रकरणों और 459 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।
