पिछले कुछ सालों से देश में एक नया शिगूफा छिड़ा हुआ है। एक देश एक कानून का गाहे-बगाहे इसको लेकर चर्चा उठाती रही है बीते मा संसद के विशेष सत्र में भी इसको लेकर चर्चा उठी थी एक देश एक चुनाव के कारण करने के पीछे सरकार का तर्क है कि इससे देश के संसाधनों की बचत होगी। आज हमारे साथ गांधी व लोहीयावादी विचारक डॉ अनुप सिंह सर के साथ मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत कर जानकारी साझा की।

मोबाइल वाली पर चल रही "गुर्वेजी की डायरी" समाज में जन जागरण के साथ-साथ आए दिन हो रहे पररिवर्तन ,समाज में बदलाव और वैज्ञानिक दृष्टिकोण किस तरीके से मानो जीवन पर प्रभाव डाल रहा है इसी को लेकर आज हमारे साथ यूथ आफ सौंसर संगठन के उपाध्यक्ष गोपाल कोठे सर ने मोबाइल वाणी के साथ जुड़कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

Transcript Unavailable.

कांग्रेस ने नगर में निकाली विजय रैली

आंगनबाड़ीयों में बाल दिवस का आयोजन आज

नगरीय प्रशासन आयुक्त के आदेश 165 हितग्राहीयो से तुरंत करो रिकवरी

सुबह की सुर्खियां

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने विकासखंड बिछुआ के 2 छात्रावासों का किया निरीक्षण ======================= जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री आर.एस.मरकाम और क्षेत्र संयोजक श्री रवि कनौजिया द्वारा आज जिले के विकासखंड बिछुआ के आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास धनेगांव और उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास बिछुआ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दोनों संस्थाओं के अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा निर्देशों के परिपालन में आगामी 5 दिनों के भीतर जिला कार्यालय में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने बताया कि आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास धनेगांव के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्री रमेश पराड़कर और अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये। वर्तमान में छात्रावास अन्य शासकीय भवन में संचालित है जिसमें स्थान का अभाव है तथा पास में ही नवीन भवन निर्माणाधीन है। उन्होंने नवीन छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये ताकि विद्यार्थियों को छात्रावास में रहने की समस्या न हो। छात्रावास में सुबह और शाम नाश्ता व भोजन दिया जा रहा है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने के निर्देश देने के साथ ही संस्था में स्वीकृत सीट के मान से अधिक छात्र को दर्ज करना पाये जाने पर स्वीकृत सीट संख्या के अनुसार ही छात्रों को दर्ज करने के निर्देश भी दिये । इसके उपरांत उन्होंने उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावास बिछुआ का निरीक्षण किया, जहां अधीक्षक श्री अनुराग शर्मा उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई और डस्टबिन शयनकक्ष के अंदर रखे हुए पाये गये। कुछ छात्रों द्वारा भोजन की गुणवत्ता को लेकर समस्या बताई गई जिसे तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिये गये । दोनों ही संस्थाओं में चादर और कंबल पर्याप्त संख्या में नहीं पाये जाने पर सभी छात्रों का एनपीसीआई 9 दिसंबर तक कंप्लीट कर जिला कार्यालय को अवगत कराने और शीत लहर को ध्यान में रखते हुए आवश्यक शयन सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में किये गये अनुभव, समस्याएं एवं सुझाव वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. श्री अनुपम राजन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की गई और विधानसभा निर्वाचन 2023 के अनुभव, सामने आईं समस्याओं, उनके निराकरण एवं प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई। श्री राजन ने पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण एवं स्थापना, ईवीएम के रखरखाव एवं भण्डारण, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, स्वीप प्लान तैयार करना एवं उसका पालन करना, मतदाता का पंजीयन/स्थानांतरण/निरसन, सर्विस वोटर, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता के मतदान की प्रकिया, मतदान दलों का गठन, कानून व्यवस्था मतगणना स्थल की तैयारी, बेलेट पेपर की तैयारी/पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान की प्रकिया, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी/सी.सी.टी.वी. कव्हरेज, वेब कास्टिंग, वल्नरेबल मेपिंग, सुविधा विन्डों का उपयोग, ENCORE सॉफ्टवेयर में असुविधा एवं सुधार के सुझाव BLO APP में असुविधा एवं सुधार के सुझाव, कन्ट्रोल रूम, निर्वाचन व्यय निगरानी, पेड न्यूज, निर्वाचन विज्ञापन का प्रमाणीकरण, रूट चार्ट, आब्जर्वर की व्यवस्था, मीडिया मानीटरिंग, नामीनेशन स्कूटनी सहित कार्यवाही, सी-विजिल एप्प, नामावली की तैयारी एवं प्रिन्टिग, मतदान सामग्री की सीलिंग, बिन्दुओं पर चर्चा की एवं सुझाव प्राप्त किए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, श्रीमती रुचिका चौहान, श्री बसंत कुरें, श्री मनोज खत्री, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ला उपस्थित थे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी का गठन राज्य शासन ने प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन को दिशा एवं मार्गदर्शन देने तथा उसकी मॉनिटरिंग के लिये राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है। समिति में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व,सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, आदिम जाति कल्याण, सदस्य होंगे। आयुक्त कृषि को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। समिति विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन से जुडे विभिन्न पहलुओं पर सभी आवश्यक निर्णय लेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा की सतत मॉनिटरिंग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सात कोर समूह भी गठित किये गये हैं। अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, किसान कल्याण तथा कृषि, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, सचिव, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, आयुक्त स्वास्थ्य, आयुक्त कृषि कोर समूह समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी को आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।