मशीन से अंगूठा लगाकर नहीं किया जा रहा राशन वितरण
दत्तात्रय जयंती पर हुआ गोपाल काला कीर्तन
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
आज का छिंदवाड़ा मंडी भाव
प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत ग्राम अधिकारियों द्वारा की जा रही है ग्रामवासियों से चर्चा ==================================================== केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एस.मरकाम द्वारा अधीक्षकों एवं शिक्षकों की ड्यूटी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम अधिकारी के रूप में लगाई गई है। नियुक्त ग्राम अधिकारियों द्वारा निरंतर ग्रामों में पहुंचकर ग्राम की समस्याओं के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा कर ग्राम के सामूहिक विकास के लिये आवश्यक निवारणों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रत्येक ग्रामवासीवार लिंक विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
11 जनपदों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 27 दिसंबर को ================================================== कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 27 दिसंबर को जिले की 7 विधानसभा की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है । नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा छिंदवाड़ा की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत चारगांव और उभेगांव, विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत गुरैया और नवेगांव मकरिया एवं जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत खैरीमाली और सुरंगी, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत सकरवाड़ा और हिर्रीमुकासा एवं जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत अमारी और भेड़ा, विधानसभा जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत करनपिपरिया, खमराकला, कोरपानीखुर्द और धानाउमरी एवं जनपद पंचायत तामिया की ग्राम पंचायत जमुनिया और बम्होरीखुर्द, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरी और लोहारीबांदरी, विधानसभा सौंसर की जनपद पंचायत सौंसर की ग्राम पंचायत मुंगनापार और पंधराखेडी एवं जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत ग्वारा और तारा तथा विधानसभा पांढुर्णा की जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत गुजरखेडी और राजोराकला में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है।
